लक्सर में देर रात हथियारबंद बदमाशों ने स्टोन क्रशर पर खनन सामग्री लेने जा रहे ट्रैक्टर चालक को बंधक बनाया

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – जसवीर सिंह

स्थान – लक्सर

लक्सर में देर रात हथियारबंद बदमाशों ने स्टोन क्रशर पर खनन सामग्री लेने जा रहे ट्रैक्टर चालक को बंधक बनाने के बाद ट्रैक्टर तो लूट लिया,तथा चालक के हाथपैर बांधकर घटनास्थल से काफी दूर खेतों में छोड़ गए। घटना की सूचना मिलने के बाद से पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

आपको बता दे कि मंगलौर कोतवाली के थिथौला गांव निवासी अमजद अपने ट्रैक्टर ट्राली से भाड़े पर सामान ढोने का काम करता है। पास के ही खेमपुर गांव निवासी युवक इसरार उसके ट्रैक्टर पर चालक है। मंगलवार रात करीब ग्यारह बजे अमजद ने चालक इसरार को ट्रैक्टर ट्रॉली में लक्सर क्षेत्र के महतौली स्थित स्टोन क्रशर से रेत लाने भेजा था। आरोप है कि महतौली से काफी दूर पहले पीछे से कार में बैठकर आए चार लोगों ने ओवरटेक करने के बाद ट्रैक्टर रुकवाया और तमंचा दिखाकर इसरार से ट्रैक्टर की चाबियां ले ली। इसके बाद उन्होंने ट्रॉली वहीं छोड़ दी, और उनमतें से एक ट्रैक्टर लेकर चला गया।

बाकी तीन बदमाशों ने चालक को कार में डाल लिया और वापस सुल्तानपुर होते हुए लक्सर की तरफ चल पड़े। अकबरपुर ऊद गांव के पास उन्होंने चालक इसरार के हाथ पांव बांधे और गन्ने के खेत मे छोड़कर भाग गए। रात करीब ढाई बजे किसी तरह से बंधन खोलने के बाद इसरार ने अपने मालिक को जानकारी दी। मालिक ने लक्सर पुलिस को सूचित किया।

इसके बाद पुलिस ने तमाम रास्तों पर चेकिंग शुरू की, पर बदमाश व ट्रैक्टर दोनों पुलिस के हाथ नहीं आए हैं। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने लूट होने की पुष्टि की है। बताया कि पुलिस की कई टीम बदमाशों की पहचान करने की कोशिश में जुटी हैं। रास्तों के सीसीटीवी कैमरे भी देखे जा रहे हैं। कहा कि जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।