माँ नागणी देवी के दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- दीपक नोटियाल

स्थान- उत्तरकाशी 

बालखिला पर्वत नागणी ठांग में माँ नागणी देवी के दर्शनों को उमड़े श्रद्धाल| उत्तरकाशी जनपद के धनारी पट्टी के बगसारी के शीर्ष पर माँ नागणी देवी के मंदिर में आज वारुणी पर्व के अवसर पर हज़ारो की संख्या में भक्तों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ लिया। समुद्र तल से 8707 फ़ीट की ऊँचाई पर स्थित हिमालय के दर्शन के साथ साथ माँ नागणी देवी के दर्शन होते है। हर वर्ष वारुणी पर्व के समय यात्री यहां पहुचते है। चिलमुड गांव, ढुंगाल गांव, बगसारी, फोल्ड, चकोंन की कुल देवी माँ नागणी देवी है।

गांव के स्थानीय युवाओ के द्वारा सभी के लिये जलपान, फलाहार की व्यवस्था की जाती है। सरकार,प्रशासन को यहां ट्रेक मार्ग को व्यवस्थित, साफ सुथरा करना चाहिए। धार्मिक पर्यटन को बढ़ाने के लिये व्यवस्थाए दुरुस्त करनी होगी|