
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

उत्तराखंड में लूटपाट के केस लगातार बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं| आपको बता दें आज रानीखेत से हल्द्वानी की तरफ आ रहे दो व्यक्तियों को अज्ञात व्यक्ति जिसमें एक महिला और एक पुरुष बताए जा रहे है| जिन्होंने बस में बैठे दो व्यक्तियों को जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर उन दोनो व्यक्तियों से 50 हजार की नगदी लूट ली|


वही व्यक्तियों को बेहोशी हालत में हल्द्वानी के रेलवे बाजार में छोड़ भाग गए| ऐसे मैं आसपास के लोगों ने उन व्यक्तियों को देखते ही हल्द्वानी बेस अस्पताल में भर्ती कराया जहा होश में आने के बाद दोनों व्यक्तियों ने पूरी वारदात का खुलासा किया| हालाकी डॉक्टरों ने दोनों व्यक्तियों का स्वास्थ्य बेहतर बताया वहीं डॉक्टरों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी|


