पुलिस वाहन का हुआ एक्सीडेंट, कांस्टेबल की मौत, एक सिपाही की हालत गंभीर

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

उत्तराखंड पुलिस के जवान अरुण कुमार मौर्य की कैदियों को बागपत पेशी के लिए ले जाते समय गाड़ी एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई । इसके अलावा कांस्टेबल मनोज यादव बुरी तरह से घायल हो गए हैं । पुलिस कप्तान के अनुसार, पुलिस की दो टीमें शव और कैदियों को लेने के लिए रवाना हो गई हैं ।


बता दें उत्तर प्रदेश के बागपत में उत्तराखंड पुलिस का वाहन कैदियों को न्यायालय में पेशी को ले जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया । पुलिस वाहन संख्या यू.के.04 जी.ए.0190 कैदियों को पेशी के लिए यू.पी.के बागपत क्रॉस कर रहा था | जब वाहन अनियंत्रित होकर पहले ट्रक और फिर डिवाइडर से टकरा गया । घटना इतनी भयानक थी कि वाहन में मौजूद कॉन्स्टेबल अरुण कुमार मौर्य की मौत हो गई|

जबकि गाड़ी में मौजूद उनके साथी जवान मनोज यादव गंभीर रूप से घायल हो गए । वहीँ एस.एस.पी.पंकज भट्ट ने बताया कि उनका कैदी वाहन धारा 420 के कैदियों को लेकर हरयाणा के जींद गया था, वापसी के दौरान वाहन मध्य प्रदेश के एक ट्रक से टकराकर पैराफिट में घुस गया, जिसमें एक जवान की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया है । उन्होंने बताया कि नैनीताल पुलिस की दो टीमें कैदियों और मृतक को लेने के लिए इंस्पेक्टर उमेश मालिक गए हुए हैं ।