
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – जसवीर सिंह

स्थान – लक्सर

नवनिर्वाचित खानपुर विधायक पत्रकार उमेश कुमार ने विधायक बनने के बाद पहले ही विधानसभा सत्र में पत्रकारों के सम्मान हित के लिए पत्रकार राहत कोष की जो आवाज उठाई है, उसे लेकर प्रदेश के तमाम पत्रकारों में विधायक उमेश कुमार के सम्मान मे प्यार झलक रहा है। और पत्रकार एकजुट, एक साथ नजर आ रहे हैं।


वही विधायक उमेश कुमार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ देने की बात कर रहे हैं। लक्सर में पत्रकारों ने एक मीटिंग का आयोजन किया, जिसमें रुड़की, हरिद्वार व लक्सर के पत्रकारों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और विधायक उमेश कुमार का विधानसभा सत्र में पत्रकारों के लिए आवाज उठाने पर उनका धन्यवाद किया। विधायक पत्रकार उमेश कुमार के जिंदाबाद के नारे लगाए |


