
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- ललित जोशी

स्थान- नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल में व्यापार मंडल के भारी विरोध के बाद जिला अधिकारी की पहल से हस्त शिल्प मेला लगा| जिसमें देशभर से व्यापारी अपने अपने सामान को लेकर पहुंचे हैं। केंद्र सरकार की योजना के अंतर्गत लगाई गई दुकानों में स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद की जा रही है| यहाँ बता दे वर्षों के कोविड काल के बाद शुरू हुए| इस मेले में यहां गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, बंगाल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत कुछ अन्य राज्यों से प्रादेशिक वेश भूषा और हस्त शिल्प के आइटम ग्राहकों के लिए रखे गए हैं| इसमें साड़ियां, बेड कवर, चादर, फर्नीचर, ब्रास का सामान, हाथ से बने कागज के लिफाफे, जेवर, दर्द की आयुर्वेदिक दवा, उत्तराखंडी ऐपण, महिलाओं व बच्चों के प्रादेशिक कपड़े आदि सामान उपलब्ध है| जैसा कि मीडिया के माध्यम से बताया गया था|


व्यापार मंडल ने भारी विरोध किया था। वहीं जिलाधिकारी के आदेश के बाद मेला दोबारा लग सका। जिससे बाहर से आये दुकान वालों ने जिला अधिकारी धीराज गर्ब्याल को धन्यवाद दिया।


