
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने एक मंच पर आकर श्रम आयुक्त कार्यालय परिसर में धरना दिया| गाने-बाजे के साथ अपनी मांगों को रखा| धूप में अपने परिवार और छोटे बच्चों के साथ बैठ न्याय की मांग की और जमकर सरकार को कोसा दरअसल मामला इंटरार्क मजदूर संगठन ही बल्कि अन्य संगठनों से भी जुड़ा है| जो सरकार की पॉलिसी से तंग आ चुके हैं| कर्मचारियों का साफ तौर पर कहना है, कि सरकार और श्रम विभाग के अधिकारी रोजगार के अवसरों की बात करते हैं| लेकिन दूसरी तरफ स्थापित कंपनियां युवाओं को बीच राह में बेरोजगार करने में आमादा हैं| वहीं इंटरार्क कंपनी प्रबंधन ने उच्च न्यायालय के आदेश की अवमानना कर कंपनी में तालाबंदी कर करीब 500 स्थायी मजदूरों समेत करीब एक हजार कर्मचारियों को बेरोजगार बना दिया है| जिससे कर्मचारियों के सामने परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है| इंटरार्क कंपनी के कर्मचारियों का कहना है|


कि कंपनी से रातों रात एंबुलेंस के माध्यम से मशीनों को अन्यत्र शिफ्ट कर दिया गया| यह सब शासन-प्रशासन की मिलीभगत है| कर्मचारियों का कहना है, कि न तो श्रम आयुक्त कुछ कर रहे है| न ही शासन इस मामले को गंभीरता से ले रहा है| कहा कि मांगों पर सुनवाई नहीं हुई| तो हम भूख हड़ताल और सड़कों पर बैठने को बाध्य होंगे बहरहाल कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए श्रम आयुक्त संजय कुमार को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा| जिस पर श्रम आयुक्त ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है| मजदूरों के साथ न्याय किया जाएगा हम हर हाल में उनके साथ हैं। उनकी विभिन्न मांगों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी|


