
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – संदीप कुमार

स्थान – भगवानपुर

भगवानपुर थाने का मंगलौर क्षेत्राधिकारी ने अर्ध्दवार्षिक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी मंगलौर ने थाना परिसर में स्थित सरकारी आवास कर्मचारी गणों के बैरक की साफ सफाई, शस्त्रों की साफ-सफाई व उनके रखरखाव का भौतिक निरीक्षण करते हुए, कर्मचारी गणों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। सीओ ने थाना मैस में बनाने वाले कर्मचारी गणों के भोजन व्यवस्था की साफ सफाई एवं थाना परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया।


सीओ द्वारा थाने के माल खाने में रखें माल मुकदमाती का गहनता से निरीक्षण कर मालो के रखरखाव तथा उनके शीघ्र निस्तारण हेतु मालखाना मोहर्रिर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। सीओ द्वारा निरीक्षण के दौरान उप निरीक्षक गण द्वारा संपादित की जा रही विवेचना के संबंध में जानकारी लेते हुए लंबित विवेचनाओ, लंबित शिकायती प्रार्थना पत्रो के साथ ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का भी शीघ्र निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

थाना भगवानपुर में आवासीय भवन नही है जिस पर श्रीमान क्षेत्राधिकारी द्वारा बताया गया कि गया कि उक्त में श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार एवं पुलिस मुख्यालय देहरादून से पत्राचार किया जायेगा । निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष पीडी भट्ट, सभी उप निरीक्षक एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे|


