
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- संदीप कुमार

स्थान- रूड़की

रूड़की में भारतीय किसान यूनियन अंबावता के प्रदेश कार्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष चौधरी सुभाष नंबरदार द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष चौधरी सुभाष नंबरदार ने बताया, कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता के आदेशानुसार आज प्रदेश के कुछ पदाधिकारियों को संगठन विरोधी गतिविधियों के चलते संगठन से निष्कासित किया जा रहा है| जिसमें महासचिव नितिन चौधरी,युवा प्रदेशाध्यक्ष परविंदर चौधरी व जिलाध्यक्ष मोहम्मद इखलाक मौजूद हैं। इन सभी का आज के बाद भारतीय किसान यूनियन अंबावता से कोई संबंध नहीं है। साथ ही साथ उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए क्षेत्र के कुछ नए किसानों को भारतीय किसान यूनियन अम्बवता में अहम जिम्मेदारी दी जा रही है|


जिनमें कुलदीप चौधरी को प्रदेश प्रवक्ता,योगेश चौधरी को प्रदेश महासचिव,जोगिंदर चौधरी को प्रदेश उपाध्यक्ष व चौधरी सागर सिंह को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से आशा की जाती है कि यह सभी अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण रूप से वहन करेंगे और किसानों के हितों के लिए खड़े रहेंगे। साथ ही साथ प्रदेश में संगठन को मजबूत करने का काम भी करेंगे। वही सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारियां दी गई हैं वह अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण रूप से वहन करेंगे और भारतीय किसान यूनियन अंबावता को मजबूत कर किसानों के हितों की लड़ाई लड़ेंगे।


