खानपुर में चिकित्सा प्रबंध समिति की बैठक स्थगित

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- जसवीर सिंह

स्थान- लक्सर

सीडीओ सौरव गहरवार ने लक्सर सीएचसी पर चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक ली। बैठक में मरीजों से शुल्क के तौर पर इकट्ठा धनराशि के खर्च को लेकर कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। इससे पूर्व खानपुर सीएचसी पर अधिकारियों के न आने से बैठक नहीं हुई। लिहाजा सीडीओ ने बैठक स्थगित कर दी है। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों से पर्ची बनाने का शुल्क लिया जाता है। इस मद की धनराशि का उपयोग सीडीओ के नेतृत्व में गठित चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में तय होता है। मंगलवार में लक्सर व खानपुर मे इसकी बैठक होनी थी। इसके लिए सीडीओ डॉ. सौरभ गहरवार पहले खानपुर पहुंचे, परंतु वहां बैठक की कोई तैयारी नहीं थी। दूसरे विभागों के कई अधिकारी समिति के पदेन सदस्य होने के बावजूद वहां मौजूद नहीं थे।

सीडीओ ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए| बैठक स्थगित कर दी। बाद में उन्होंने लक्सर सीएचसी पर पहुंचकर समिति की बैठक ली। बैठक में सीएचसी की तरफ से करीब चार लाख रुपये के बजट को खर्च करने के प्रस्ताव रखे गए। सीडीओ के अनुमोदन के बाद सारे प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिए गए। सीएचसी लक्सर के अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया| कि बैठक में मुख्य तौर पर मरीजों को भर्ती करने के लिए बने वार्डों में सुविधाएं बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया था। समिति के सभी सदस्योंकी सहमति से प्रस्ताव पारित हो गया है। बताया कि जल्दी ही वार्डों में मरीजों को पहले से बेहतर सुविधाएं मिलने लगेंगी।