चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भी भाजपा छोड़ने का सिलसिला रहा जारी

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

संवाददाता- सलीम अहमद साहिल

स्थान- मालधन/रामनगर

विधानसभा चुनाव प्रचार अब ख़त्म हो गया है | चुनाव प्रचार में सभी राजनैतिक पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत चुनाव प्रचार में झोंक दी थी | वहीं मालधन में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के वोट बैंक में लगातार सेंद लगा कर अपना कुनबा बढ़ाया।

बताते चलें चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भी भाजपा और बसपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने का सिलसिला जारी रहा। मालधन चौड़, तुमड़िया डाम प्रथम, ओर तुमड़िया डाम सेंकेंड में दर्जनों भाजपा और बसपा के कार्यकर्ताओ ने भाजपा की नीतियों से त्रस्त होकर ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश और पूर्व ब्लाक प्रमुख बसंती आर्य के नृनेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता ली ।

मालधन में जहाँ भाजपा के वोट बैंक का ग्राफ तेजी से गिरा, तो वहीं कांग्रेस के वोट बैंक ने मालधन में बढ़त बनाई । अब रामनगर का विधायक कौन होगा यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा लेकिन रामनगर का चुनाव रोमांचक बना हुआ है |