

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- नरेश तोमर

स्थान- हरिद्वार

राज्य के साथ-साथ हरिद्वार में बढ़ रहे कोविड-19 संक्रमण के मामलों से लोगों में जहां दहशत का माहौल है | वहीं हरिद्वार ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर कोविड-19 मामलो पर मंथन किया | इस दौरान संस्था के संरक्षक सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष कोरोना के कारण ट्रांसपोर्टरों को काफी नुकसान झेलना पड़ा था |

उन्होंने कहा जिस तरह से मामले बढ़ रहे हैं हमें डर है कहीं फिर से लॉकडाउन ना लग जाए | इसके लिए हमने हरिद्वार के जिलाधिकारी और केंद्र सरकार से निवेदन भी किया है कि अगर ऐसी स्थिति आती है तो समय से पूर्व सूचित करने का कष्ट करें | जिससे कि यथास्थिति बनाकर किसी भी सूरत में ट्रांसपोर्टरों को नुकसान न हो और इसके साथ-साथ आम लोगों के साथ भी सामंजस्य बैठाया जा सके |


क्योंकि लॉकडाउन के दौरान ट्रांसपोर्ट एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा सामानों का आवागमन होता है और बन्द के दौरान इसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ता है |



