आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपनी क्षमता के अनुसार काम करें और काम आसान बनाने के लिए नए तरीके अपनाएं। इससे बेहतर सफलता मिल सकती है। फोन या ऑनलाइन माध्यम से कोई खास जानकारी मिलेगी। कलात्मक गतिविधियों में भी रुचि बढ़ेगी।
नेगेटिव- कोई पुरानी नकारात्मक बात मन पर हावी होने से उदासी महसूस हो सकती है। अपनी पसंद के कामों में समय बिताने से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। दूसरों के मामलों में जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप न करें।

करियर- बिजनेस की हर गतिविधि बहुत सावधानी से करें। विस्तार की योजना बना रहे हैं तो उस पर दोबारा विचार करना बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, इसलिए फिलहाल निवेश से बचें।
लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।
हेल्थ- त्वचा से जुड़ी एलर्जी बढ़ सकती है। प्रदूषण और इंफेक्शन से बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- विपरीत परिस्थिति में भी अपनी योग्यता और कार्यकुशलता से समाधान निकाल लेंगे। महिलाएं अपनी गतिविधियां व्यवस्थित तरीके से पूरी कर पाएंगी। अपने हितों और प्राथमिकताओं पर भी ध्यान देना जरूरी होगा।
नेगेटिव- समय के अनुसार व्यवहार में बदलाव लाएं। जल्दी गुस्सा और आवेश में आने से काम बिगड़ सकते हैं। पैसों के मामले में किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। महत्वपूर्ण फैसले खुद लेना बेहतर रहेगा।

करियर- बिजनेस में मीडिया और विज्ञापन से जुड़े कामों पर समय देना विस्तार में मदद करेगा। कोई ऑफिशियल यात्रा का आदेश मिल सकता है, जो आगे फायदेमंद साबित होगा। ऑफिस में आपसी तालमेल को लेकर कुछ परेशानी रहेगी।
लव- घर में कुछ तनावपूर्ण माहौल बन सकता है। परिवार के लोग आपस में बैठकर समस्या सुलझाएं तो स्थिति संभल जाएगी।
हेल्थ- पर्याप्त आराम लें। ज्यादा भागदौड़ से थकान और सिरदर्द हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- पारिवारिक और निजी कामों में अपनी योग्यता का पूरा उपयोग करें। अनुभवी लोगों के साथ रहने से व्यक्तित्व में निखार आएगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी समय बीतेगा। बच्चों की अच्छी गतिविधियां खुशी देंगी।
नेगेटिव- किसी मित्र या रिश्तेदार की निजी समस्या को लेकर चिंता हो सकती है। आपकी सलाह से उसे समाधान भी मिल सकता है। बातचीत करते समय शब्दों का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा फोकस करना होगा।

करियर- पब्लिक डीलिंग और मार्केटिंग से जुड़े कामों में व्यस्तता रहेगी। ज्यादातर काम फोन के जरिये पूरे हो सकते हैं। मशीनरी और कारखाने से जुड़े कारोबार में नए ऑर्डर मिलेंगे। कंसल्टेंसी से जुड़े काम भी बढ़ेंगे।
लव- पति-पत्नी एक-दूसरे का सम्मान बनाए रखें। प्रेम संबंधों के मामले में समय अनुकूल रहेगा।
हेल्थ- कंप्यूटर और लैपटॉप पर ज्यादा समय बिताने से सिर भारी और थकान महसूस हो सकती है। मनोरंजन के लिए भी समय निकालें।
भाग्यशाली रंग– क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कोई निजी चिंता दूर हो सकती है। घर का माहौल व्यवस्थित रखने में आपकी खास भूमिका रहेगी। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ा कोई काम चल रहा है तो सफलता मिलने के योग हैं। खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे।
नेगेटिव- बातचीत में अहंकार न दिखाएं। निजी कामों की व्यस्तता में घर के बड़े-बुजुर्गों की देखभाल को नजरअंदाज न करें। मामा पक्ष के साथ संबंध खराब न होने दें।

करियर- कार्यस्थल की आंतरिक व्यवस्था अच्छी रहेगी। मेहनत ज्यादा होगी, लेकिन इसका अच्छा फल जल्दी ही धन के रूप में मिल सकता है। दिन का काफी समय बाहर के कामों में बीतेगा। नौकरीपेशा लोग किसी गैरकानूनी गतिविधि से पूरी तरह दूर रहें।
लव- परिवार के साथ बैठकर समस्या सुलझाने से समाधान मिलेगा और आपसी प्रेम बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
हेल्थ- सेहत को लेकर लापरवाही और तनाव से बचें। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से जुड़ी परेशानी वाले लोग विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कोई खास इच्छा पूरी हो सकती है। आपके व्यक्तित्व की अच्छी बातें लोगों के सामने आएंगी और सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। बच्चों और परिवार के साथ शॉपिंग तथा मनोरंजन में भी समय बिताएं।
नेगेटिव- भावनाओं पर नियंत्रण रखें। पुरानी नकारात्मक बातें सामने आने से किसी करीबी रिश्तेदार के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। विद्यार्थी भी पढ़ाई में पूरा ध्यान नहीं लगा पाएंगे।

करियर- महत्वपूर्ण कारोबारी फैसला लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। आज निर्णय लेने में कुछ परेशानी हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वालों को काम ज्यादा होने से ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
लव- पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। युवा किसी आकर्षण की वजह से अपने लक्ष्य से न भटकें।
हेल्थ- चिड़चिड़ापन और थकान महसूस हो सकती है। काम के साथ पर्याप्त आराम भी लें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- लेनदेन से जुड़ा कोई अटका मामला हल हो सकता है। प्रभावशाली लोगों के साथ फायदेमंद संपर्क बनेंगे। युवाओं को करियर से जुड़ी कोई खास खबर मिलने से राहत मिलेगी।
नेगेटिव- यात्रा करना समय और पैसे की बर्बादी साबित हो सकता है। निजी जीवन में किसी तरह का जोखिम न लें। नकारात्मक विचारों को नियंत्रित करें और अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें।

करियर- बाहरी गतिविधियों और मार्केटिंग से जुड़े कामों में ज्यादा समय बीतेगा। इससे लाभदायक अनुबंध मिल सकते हैं। नौकरी में अपने काम में किसी का जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप न होने दें। गलती होने पर नुकसान आपको उठाना पड़ सकता है।
लव- घर में आपसी तालमेल की कमी से परेशानी हो सकती है। समझदारी से काम लें और घर की बातें बाहर साझा न करें।
हेल्थ- तनाव के कारण डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है। नियमित जांच कराएं और इलाज में लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- पारिवारिक व्यवस्था संभालने में दिनभर व्यस्तता रहेगी। आध्यात्मिक और पसंद की गतिविधियों में भी समय बिताएंगे। किसी खास व्यक्ति से महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है। ज्ञानवर्धक और रोचक साहित्य पढ़ने में भी रुचि रहेगी।
नेगेटिव- अनुभवी और वरिष्ठ लोगों की सलाह को नजरअंदाज न करें। उनकी बात किसी सही निर्णय तक पहुंचा सकती है। युवाओं को अपनी इच्छाएं पूरी करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। किसी की नकारात्मक बात मन को दुखी कर सकती है।

करियर- बिजनेस में काम करने की नई तकनीक सफल रहेगी और लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। पार्टनरशिप की योजना है तो उस पर आगे बढ़ सकते हैं। ऑफिस की महत्वपूर्ण मीटिंग में आपके सुझाव को प्राथमिकता मिल सकती है।
लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। विवाहेतर संबंधों से दूरी रखें, वरना अपमानजनक स्थिति बन सकती है।
हेल्थ- स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। मौजूदा वातावरण से बचाव रखें। महिलाओं को अपनी सेहत पर खास ध्यान देना चाहिए।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- ग्रह स्थिति संतोषजनक रहेगी। सुकून के लिए दिनचर्या में कुछ बदलाव करेंगे और इससे व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। खासतौर पर महिलाओं को अपनी योग्यता और कार्यक्षमता से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है।
नेगेटिव- दूसरों की जिम्मेदारियां अपने ऊपर न लें। व्यस्तता और थकान की वजह से उन्हें पूरा करना मुश्किल हो सकता है। विद्यार्थी बेकार की बातों में पड़कर पढ़ाई को प्रभावित न होने दें।

करियर- कारोबारी गतिविधियां सामान्य रहेंगी। अपनी कार्यक्षमता बनाए रखें। रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। युवाओं को पहली इनकम मिलने से खुशी होगी। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ किसी खास काम पर चर्चा हो सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। घर का माहौल फिर सुखद और मधुर बनेगा। 
हेल्थ- ज्यादा भागदौड़ से पैरों में दर्द या चोट की परेशानी हो सकती है। सावधानी रखें और पर्याप्त आराम लें। 
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- सूझबूझ और समझदारी से काम पूरे करेंगे। योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने पर सफलता मिलेगी। घर में दोस्तों का आना हो सकता है। परिवार के साथ मेलजोल से रोजमर्रा की एकरसता से राहत मिलेगी।
नेगेटिव- जरूरत से ज्यादा खुद पर केंद्रित रहने से परिवार और निजी जीवन प्रभावित हो सकता है। घर में तनाव की स्थिति बन सकती है। सामाजिक गतिविधियों पर भी ध्यान दें।

करियर- मशीनरी और ऑयल से जुड़े कारोबार में अच्छा मुनाफा होने के योग हैं। दस्तावेज और कागजी काम पूरी तरह व्यवस्थित रखें। अचानक कोई उपलब्धि मिल सकती है। नौकरी में खास अधिकार या जिम्मेदारी मिलने से खुशी होगी।
लव- जीवनसाथी और परिवार के साथ मनोरंजन में समय बीतेगा। घर का माहौल खुशहाल रहेगा।
हेल्थ- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ज्यादा गुस्सा करने से बचें, वरना इसका असर सेहत पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन सुखद रहेगा। अपनी बातचीत और योग्यता से कई बाधाएं पार कर पाएंगे। सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। सामाजिक स्तर पर किसी गंभीर विषय पर चर्चा होगी और आपके सुझाव को महत्व मिल सकता है।
नेगेटिव- महत्वपूर्ण सामान की देखभाल खुद करें। दूसरों पर निर्भर रहने से नुकसान हो सकता है। फिलहाल पैसों का उधार लेनदेन न करें, क्योंकि रकम वापस मिलने में परेशानी हो सकती है। गैरकानूनी कामों से दूर रहें।

करियर- कार्यस्थल की व्यवस्था अच्छी रहेगी और मेहनत के अनुसार नतीजे मिलेंगे। युवाओं को करियर से जुड़ी कोई उपलब्धि मिल सकती है। बाजार में आपकी अच्छी साख बनी रहेगी। रोजगार पाने की कोशिश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिलने के योग हैं।
लव- परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल में कुछ परेशानी हो सकती है। एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
हेल्थ- ज्यादा तनाव और व्यस्तता से कमजोरी और थकान रहेगी। कुछ समय एकांत या आध्यात्मिक गतिविधियों में बिताएं।
भाग्यशाली रंग- ब्राउन, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- मेहनत और लगातार प्रयास से अपनी इच्छा के अनुसार उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद महत्वपूर्ण रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।
नेगेटिव- खर्चों में जरूरत से ज्यादा उदारता परेशानी बढ़ा सकती है। विवादित मामले को ज्यादा तूल न दें। युवा करियर से जुड़ी योजनाओं पर आगे बढ़ने से पहले और जानकारी हासिल करें।

करियर- कारोबारी दृष्टि से समय अनुकूल है। फोन और संपर्कों के जरिये लाभ की स्थिति बनेगी। मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े कारोबार में फायदा हो सकता है। कारोबारी महिलाओं को ज्यादा काम की वजह से व्यस्तता रहेगी।
लव- परिवार और बिजनेस के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। जीवनसाथी की सलाह और सहयोग से सुकून मिलेगा।
हेल्थ- गैस और बादी बढ़ाने वाले भोजन से बचें। परेशानी बनी रहे तो उचित चिकित्सा सलाह लें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- प्रॉपर्टी से जुड़ा रुका काम पूरा हो सकता है। इसके लिए सक्रिय प्रयास करते रहें। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। निस्वार्थ सामाजिक योगदान से मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी।
नेगेटिव- बेकार की बातों पर ध्यान न दें और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। थकान और बेचैनी से मनोबल कुछ कमजोर हो सकता है। दूसरों की समस्याओं को लेकर जरूरत से ज्यादा तनाव न लें।

करियर- बिजनेस में सहयोगियों और स्टाफ की मदद से व्यवस्था अच्छी रहेगी। उनकी सहायता से कोई महत्वपूर्ण फैसला भी लेंगे। परिस्थितियां आपके पक्ष में हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
लव- परिवार में अनुशासन और शांति बनाए रखने के लिए कुछ नियम जरूरी होंगे। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
हेल्थ- ज्यादा काम का असर सेहत पर पड़ सकता है। जोड़ों के दर्द की वजह से काम करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5