वृद्ध एवं दिव्यांगजनों के लिए चिह्निकरण शिविर आयोजित

वृद्ध एवं दिव्यांगजनों के लिए चिह्निकरण शिविर आयोजित

स्थान : देहरादून
ब्यूरो रिपोर्ट

डोईवाला ब्लॉक में वृद्ध एवं दिव्यांगजनों के लिए चिह्निकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्र के वृद्ध और दिव्यांगजन पहुंचे।

शिविर का आयोजन ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह के विशेष प्रयासों से किया गया। इसका उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं और सहायक उपकरणों से जोड़ना है।

शिविर में पहुंचे वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों की स्वास्थ्य जांच की गई। इसके साथ ही उनकी आवश्यकता के अनुसार चिह्निकरण की प्रक्रिया भी पूरी की गई।

अधिकारियों की ओर से पात्र लाभार्थियों से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई। जिन लोगों के आवश्यक प्रमाण पत्र नहीं बने थे, उनके प्रमाण पत्र तैयार करने की प्रक्रिया भी की गई।

समाज कल्याण विभाग की ओर से चिह्नित लाभार्थियों को आवश्यकता के अनुसार विभिन्न सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

शिविर में दिव्यांगजनों की जरूरतों का आकलन कर उन्हें संबंधित योजनाओं की जानकारी भी दी गई, ताकि वे सरकारी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

क्षेत्र के कई वृद्ध एवं दिव्यांगजनों ने शिविर में पहुंचकर जांच कराई और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपना पंजीकरण कराया।

आयोजकों ने बताया कि ऐसे शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को एक ही स्थान पर जांच, प्रमाण पत्र और योजनाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने कहा कि वृद्ध एवं दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके, इसके लिए आगे भी इस तरह के प्रयास किए जाएंगे।