आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखने के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे और उनमें सफल भी रहेंगे। आपको अपने अंदर मानसिक शांति और भरपूर ऊर्जा महसूस होगी। युवाओं को किसी प्रतियोगिता में मनचाहा परिणाम मिलने से खुशी होगी।
नेगेटिव – किसी विशेष योजना को लागू करने में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन विपरीत परिस्थितियों से घबराएं नहीं। अपनी योग्यता पर विश्वास रखें। किसी के साथ रुपए-पैसे को लेकर विवाद की स्थिति न बनने दें।

व्यवसाय – व्यवसाय में नई गतिविधियां शुरू करने का विचार है तो समय अनुकूल है। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई डील हो सकती है, लेकिन उसके कागजात अच्छी तरह जांच लें। मार्केटिंग से जुड़े काम अभी रोकना उचित रहेगा, क्योंकि उनसे फायदा नहीं होगा।
लव – पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे, जिससे घर की सुख-शांति भी बनी रहेगी। व्यर्थ के प्रेम संबंध में अपना समय नष्ट न करें।
स्वास्थ्य – वर्तमान वातावरण से अपना बचाव करना जरूरी है। इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए भरपूर प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 2

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है

पॉजिटिव – आज दिन की शुरुआत किसी सुखद घटना से होगी। किसी मित्र या सहयोगी से फोन पर महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी। इससे आप खुश और तनावमुक्त महसूस करेंगे। जिन आर्थिक मामलों के लिए प्रयास कर रहे हैं, उनमें भी सफलता मिलेगी।
नेगेटिव – आर्थिक लेनदेन करते समय लापरवाही नुकसान दे सकती है। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें, क्योंकि कोई करीबी व्यक्ति उनका गलत फायदा उठा सकता है।

व्यवसाय – व्यवसाय में वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। कर्मचारियों पर बहुत अधिक विश्वास करने के बजाय सभी गतिविधियों में अपनी मौजूदगी रखें। नौकरीपेशा लोग अपनी इच्छा के विपरीत कार्यभार मिलने से तनाव में रहेंगे।
लव – वैवाहिक संबंधों में गलतफहमियां न आने दें। प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य – डिप्रेशन या हीन भावना जैसी स्थिति बन सकती है। अधिक तनाव देने वाले कारणों से बचना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 6

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है

पॉजिटिव – आज दिन का अधिकतर समय घर-परिवार की सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों की खरीदारी में बीतेगा। किसी करीबी रिश्तेदार की समस्या हल करने में आपकी खास भूमिका रहेगी। इससे आपकी छवि और व्यक्तित्व में अधिक निखार आएगा।
नेगेटिव – कभी-कभी आपकी जिद और वहम आपको परेशानी में डाल देते हैं। समय के अनुसार खुद में भी बदलाव लाएं। मन में किसी अनहोनी की आशंका से डर रहेगा, लेकिन यह केवल आपका भ्रम है। इसलिए अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें।

व्यवसाय – कारोबार में मेहनत के अनुसार मनचाहे नतीजे मिलते जाएंगे। रुका हुआ भुगतान मिलने से आमदनी की स्थिति बेहतर होगी। बेहतरीन ऑर्डर मिलने की भी संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर का आदेश मिल सकता है, जिसमें तरक्की भी संभव है।
लव – परिवार के साथ अच्छा समय बिताने से सभी लोग खुश और आनंदित महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य – सिर में भारीपन और बुखार जैसी समस्या रह सकती है। अपनी क्षमता के अनुसार ही कार्यभार लें। दिनचर्या को संयमित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 5

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव – अपने रुके हुए निजी काम पूरे करने के लिए उचित समय है। पारिवारिक गतिविधियों में आपका योगदान रहने से संतुष्टि मिलेगी। युवा कठिन से कठिन काम भी अपने दृढ़ निश्चय से पूरा करने की क्षमता रखेंगे।
नेगेटिव – अधिक खर्च के कारण पैसों की कमी महसूस हो सकती है। उधार दिए हुए पैसे वापस लेने के लिए संबंधित व्यक्ति से बात करें। दोपहर बाद किसी काम के अटकने से चिंता रह सकती है। कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले उस पर दोबारा विचार जरूर करें।

व्यवसाय – कार्यस्थल पर किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप न होने दें। स्टाफ के साथ अच्छा तालमेल रखने से आप अपने काम बेहतर तरीके से पूरे कर पाएंगे। उच्च अधिकारियों और सम्मानित लोगों से संपर्क बनाए रखना व्यवसाय के लिए फायदेमंद रहेगा।
लव – पति-पत्नी का एक-दूसरे के प्रति सहयोग और विश्वास घर की सुख-शांति बनाए रखेगा। किसी करीबी रिश्तेदार के यहां डिनर पर जाने का अवसर भी मिल सकता है।
स्वास्थ्य – वर्तमान वातावरण को देखते हुए सेहत के प्रति लापरवाही न करें। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें। थोड़ी सावधानी आपको चुस्त-दुरुस्त रखेगी।
भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 2

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव – इस समय आपसी संबंधों को मजबूत करने पर आपका विशेष ध्यान रहेगा। पढ़ाई कर रहे लोगों का ध्यान अपने लक्ष्य पर रहेगा और वे उसे हासिल करने में सफल भी होंगे। बजट को ध्यान में रखकर खर्च करने से आर्थिक समस्याएं नहीं आएंगी।
नेगेटिव – निजी व्यस्तता के साथ परिवार और सोसायटी से जुड़ी गतिविधियों में भी योगदान देते रहें। घर में तनाव की स्थिति बन सकती है, लेकिन आपका सहयोग परिस्थितियों को सकारात्मक कर देगा। कोई भुगतान अटक सकता है।

व्यवसाय – कार्यस्थल पर परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी और आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। नौकरी में तरक्की के उत्तम योग हैं। आपकी ईमानदारी और अच्छी कार्यप्रणाली से अधिकारी प्रभावित होंगे। नौकरीपेशा महिलाओं को कोई विशेष अधिकार मिल सकता है।
लव – परिवार के लोगों के साथ मौज-मस्ती और खरीदारी में समय बीतेगा। रोमांस और प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक स्थिति सकारात्मक बनाए रखने के लिए योग और फिटनेस जैसी गतिविधियों पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग – जामुनी, भाग्यशाली अंक – 9

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव – वर्तमान परिस्थितियों में थोड़ा स्वार्थी होना भी जरूरी है। अपने बारे में सोचें और अपने लिए काम करें। थोड़ी सावधानी बरतने से काफी चीजें अपने आप व्यवस्थित हो जाएंगी। विद्यार्थियों को मनचाहा परिणाम मिलने से सुकून रहेगा।
नेगेटिव – बेकार की गतिविधियों और मेलजोल में अधिक समय न बिताएं। भावुकता और उदारता के साथ व्यावहारिक होना भी जरूरी है। ससुराल पक्ष के साथ संबंध मधुर बनाए रखने के लिए आपको खुद प्रयास करना पड़े तो देर न करें।

व्यवसाय – सभी व्यावसायिक काम अपनी देखरेख में करवाएं। जल्दी सफलता पाने के चक्कर में बिना सोचे-समझे दूसरों की कार्यप्रणाली का अनुसरण न करें। अपनी योजना पर भरोसा रखें। किसी कर्मचारी के कारण नुकसान होने की आशंका है। यह समय बहुत ध्यान से काम पूरे करने का है।
लव – दांपत्य जीवन में अच्छा तालमेल रखने से घर की व्यवस्था बेहतर बनी रहेगी और आपसी प्रेम भी बढ़ेगा। प्रेम संबंध मर्यादित और विश्वासपूर्ण बने रहेंगे।
स्वास्थ्य – छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेने की आदत सुधारें और सकारात्मक रहें। दर्द और माइग्रेन की समस्या परेशान कर सकती है।
भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 5

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव – कई तरह की गतिविधियों में आपकी रुचि रहेगी और मनचाही सफलता भी मिलेगी। व्यस्तता के बावजूद आप परिवार और रिश्तेदारों के लिए समय निकाल लेंगे। युवा अपनी किसी योजना को लागू करने में सफल रहेंगे।
नेगेटिव – किसी भी तरह के विवाद से खुद को दूर रखें और उसमें हस्तक्षेप भी न करें। इस समय मानहानि या आरोप लगने जैसी स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा कि अपने निजी कामों में ही व्यस्त रहें। कोई परेशानी आने पर धैर्य और संयम से काम लें।

व्यवसाय – व्यवसाय में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव करने से परिस्थितियां अनुकूल होंगी। कार्यस्थल की अंदरूनी व्यवस्था में बदलाव की योजना है तो समय अनुकूल है और सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। हालांकि आर्थिक मामलों पर सोच-विचार करने की भी जरूरत है।
लव – परिवार के लोगों के सहयोग से घर में सुकून भरा माहौल रहेगा। इससे आपका मनोबल बढ़ेगा। प्रेमी-प्रेमिका को डेट पर जाने का मौका मिल सकता है।
स्वास्थ्य – सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या हो सकती है। यह एसिडिटी और अनियमित खानपान के कारण होगा, इसलिए इस बात का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 1

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव – ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है, इसका पूरा लाभ उठाएं। राजनीतिक संबंध भी मजबूत होंगे। कोर्ट केस से जुड़ा कोई सरकारी मामला चल रहा है तो उसका परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है। बच्चों की किसी विषय को लेकर चल रही समस्या हल होगी।
नेगेटिव – बेकार के विवादों से खुद को दूर रखें, वरना आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। अपनी योग्यता और काबिलियत पर विश्वास रखें। विवादित मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें और उसे तय समय पर सुलझाने की कोशिश करें।

व्यवसाय – प्रभावशाली कारोबारियों के साथ मीटिंग में जाने का मौका मिलेगा। ये संबंध आपके लिए बहुत लाभदायक साबित होंगे। आज मार्केटिंग से जुड़े काम और भुगतान एकत्र करने के लिए भी अनुकूल दिन है। ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ मनमुटाव हो सकता है।
लव – अधिक व्यस्तता के कारण आप परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिससे व्यवस्था कुछ अस्त-व्यस्त रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य – छाती से जुड़ी परेशानी और सर्दी-जुकाम से अपना बचाव रखें। मौसम के अनुसार दिनचर्या रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 9

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आज अधिकतर काम दिन के पहले हिस्से में ही पूरे हो जाएंगे। घर में करीबी रिश्तेदारों की आवाजाही रहेगी। काफी समय बाद अपनों से मिलना सभी को खुशी और उत्साह देगा। आप अपनी दिनचर्या से जुड़े कामों पर भी नए जोश के साथ ध्यान दे पाएंगे।
नेगेटिव – इस समय अतिरिक्त खर्च बने रहेंगे। अपनी और परिवार की सुख-सुविधाओं पर अधिक खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें। छोटी-छोटी बातों से आहत होने की आदत सुधारें और परेशानियों का हल निकालने की कोशिश करें।

व्यवसाय – किसी अनुभवी व्यक्ति की महत्वपूर्ण सलाह आपके व्यवसाय के लिए लाभदायक साबित होगी। व्यवसाय से जुड़े नए संपर्क भी बनेंगे, लेकिन अपने महत्वपूर्ण कागजात संभालकर रखें। ऑफिस में उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें।
लव – पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। घर के सभी सदस्यों का अपने कामों के प्रति समर्पण आपकी जिम्मेदारियां कम करेगा। लव पार्टनर को कोई उपहार जरूर दें।
स्वास्थ्य – व्यवस्थित दिनचर्या और संतुलित खानपान आपको तंदुरुस्त और ऊर्जावान रखेगा। नियमित योग और व्यायाम करने से स्वस्थ रहेंगे।
भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 6

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव – लाभदायक समय है, इसका पूरा उपयोग करें। कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो तुरंत फैसला लें। संतान की आमदनी शुरू होने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। अध्यात्म और धार्मिक कामों में भी समय बीतेगा।
नेगेटिव – परिवार के किसी सदस्य की नकारात्मक बात के कारण घर के माहौल में कुछ उदासी रह सकती है। तनाव लेने के बजाय समस्या सुलझाने की कोशिश करें। बेवजह आने-जाने या मौज-मस्ती में समय गंवाने के बजाय आसपास की व्यवस्था ठीक करने पर ध्यान दें।

व्यवसाय – दूरदराज के क्षेत्रों से जुड़े व्यवसाय में तेजी आएगी। कारोबार में आसपास के लोगों से चल रही प्रतिस्पर्धा में जीत आपकी होगी, इसलिए मेहनत से न घबराएं। नौकरी में टारगेट पूरा होने से बॉस और उच्च अधिकारी खुश रहेंगे। मनचाहे ट्रांसफर की सूचना भी मिल सकती है।
लव – पति-पत्नी के बीच हल्की नोकझोंक रहेगी, लेकिन उनके भावनात्मक संबंधों में कटुता नहीं आएगी।
स्वास्थ्य – गले में इंफेक्शन और कफ की समस्या रह सकती है। आयुर्वेद को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें।
भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 5

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव – कुछ समय से जिन कामों के लिए प्रयास कर रहे थे, उन्हें पूरा करने का समय आ गया है। आपको मेहनत के अनुसार अच्छे नतीजे मिलेंगे। भाग्य आपके पक्ष में है, इसलिए अपनी ऊर्जा का पूरा उपयोग करें।
नेगेटिव – घर की व्यस्तता के कारण कुछ महत्वपूर्ण काम छूट सकते हैं। इसलिए दिनचर्या व्यवस्थित रखना बहुत जरूरी है। कभी-कभी गुस्से या कड़वी बात के कारण बनते काम में रुकावट आ सकती है।

व्यवसाय – व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक निगरानी रखने की जरूरत है। कर्मचारियों की लापरवाही का नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी अन्य तरह के नुकसान की भी आशंका है। सरकारी नौकरी में कोई समस्या रह सकती है।
लव – पति-पत्नी अपनी व्यस्तता के कारण एक-दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे, लेकिन आपसी विश्वास संबंधों को मजबूत बनाए रखेगा।
स्वास्थ्य – थायराइड और ब्लड प्रेशर से प्रभावित लोग स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। नियमित जांच जरूर करवाएं।
भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 8

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – लाभदायक स्थिति बनी हुई है। नई योजनाओं और कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी। उन्नति के नए अवसर भी मिलेंगे। रिश्तेदारों से मुलाकात का दौर रहेगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
नेगेटिव – रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए समझदारी और धैर्य जरूरी है। इस समय भाइयों के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई से ध्यान हटाकर बेकार की मौज-मस्ती में समय खराब न करें।

व्यवसाय – व्यापार में इस समय नुकसान की आशंका है। किसी भी तरह का निवेश करते समय अपने बजट का ध्यान जरूर रखें। नौकरीपेशा लोगों के लिए तरक्की के अच्छे योग हैं। स्थान परिवर्तन भी संभव है।
लव – कोई शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। पति-पत्नी के संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य – कोई पुरानी स्वास्थ्य समस्या दोबारा हो सकती है। विशेषज्ञ की सलाह से आयुर्वेदिक इलाज लेना अधिक फायदेमंद रहेगा।
भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 9