बारिश भी नहीं रोक पाई शिवभक्तों के कदम, कांवड़ पटरी पर गूंजे ‘बम-बम भोले’ के जयकारे

बारिश भी नहीं रोक पाई शिवभक्तों के कदम, कांवड़ पटरी पर गूंजे ‘बम-बम भोले’ के जयकारे

स्थान : रुड़की
ब्यूरो रिपोर्ट

सावन मेले के आठवें दिन भी शिवभक्ति का उत्साह चरम पर नजर आया। रुड़की क्षेत्र में देर रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश भी कांवड़ यात्रियों के हौसले को नहीं डिगा सकी। बारिश के बीच भी हजारों शिवभक्त कांवड़ पटरी पर भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए अपनी मंजिल की ओर बढ़ते रहे।

कांवड़ पटरी पर “बम-बम भोले” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। तेज बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह और आस्था में कोई कमी नहीं दिखाई दी। कांवड़िए पूरी श्रद्धा और जोश के साथ गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जाते नजर आए।

यात्रा के दौरान शिवभक्तों ने प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कांवड़ यात्रा को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार का आभार व्यक्त किया।

श्रद्धालुओं का कहना है कि मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा और अन्य सुविधाओं के कारण उन्हें यात्रा में काफी सहयोग मिल रहा है।

रुड़की के पंचशील मंदिर से संवाददाता प्रिंस शर्मा ने शिवभक्तों से विशेष बातचीत की, जिसमें श्रद्धालुओं ने अपनी यात्रा के अनुभव साझा किए और भोलेनाथ के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

बारिश और कठिन परिस्थितियों के बावजूद कांवड़ यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह सावन मेले की धार्मिक आस्था और परंपरा को दर्शा रहा है।