स्थान : खटीमा
रिपोर्टर : अशोक सरकार

आगामी 8 अगस्त को हल्द्वानी में प्रस्तावित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी ऊधम सिंह नगर की ओर से खटीमा और नानकमत्ता कांग्रेस कार्यालयों में जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।


बैठक में हल्द्वानी में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान करते हुए कहा कि खटीमा और नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्रों से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता रैली में शामिल होकर इसे ऐतिहासिक बनाएंगे।



बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में हिमांशु गावा ने प्रदेश सरकार पर विभिन्न मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के साथ शोषण और दुष्कर्म की घटनाएं, पेपर लीक, बढ़ती गुंडागर्दी, तानाशाहीपूर्ण रवैया, अवैध खनन और खनन माफियाओं का बढ़ता प्रभाव गंभीर चिंता का विषय है।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनहित से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी और जनता की आवाज बनकर संघर्ष करेगी। प्रदेश सरकार से कानून-व्यवस्था मजबूत करने और युवाओं, किसानों तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से काम करने की मांग भी की।

इस दौरान नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा ने भी हल्द्वानी रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।


बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और हल्द्वानी पहुंचने की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।



इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता गणेश उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमेश सिंह राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चंद, सतपाल राणा, एडवोकेट नासिर खान, एडवोकेट जफर, राज किशोर सक्सेना, रमेश रौतेला, अमन अरोरा, लक्ष्मण राणा, दिव्या, पंकज मेहता, बीना राणा, शांति सामंत, ज्योति देवी, विद्या, समीक्षा, हरमन कौर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

