

स्थान : हरिद्वार
ब्यूरो रिपोर्ट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को हरिद्वार दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह 10:30 बजे देहरादून से हरिद्वार के लिए रवाना हुए ।


हरिद्वार पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री प्रेमनगर आश्रम में आयोजित श्रीराम कथा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वह संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे तथा कथा का श्रवण करेंगे।



मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया गया है।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन ने अधिकारियों को समय से पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है।

प्रेमनगर आश्रम में आयोजित श्रीराम कथा धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जाती है। मुख्यमंत्री की उपस्थिति को लेकर आयोजन समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री संतों और आयोजकों से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हरिद्वार से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर करीब एक बजे देहरादून लौट आएंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला पूरे समय सक्रिय रहेगा।

