हल्द्वानी में दर्जनों युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, विधायक सुमित हृदयेश ने दिलाई सदस्यता

हल्द्वानी में दर्जनों युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, विधायक सुमित हृदयेश ने दिलाई सदस्यता

स्थान : हल्द्वानी
ब्यूरो रिपोर्ट

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के दर्जनों युवाओं ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कमल बोरा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस परिवार से जुड़े।

इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने सभी नवप्रवेशी युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, जनसेवा, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं से समाज और देश के हित में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

सुमित हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रति युवाओं का बढ़ता विश्वास इस बात का संकेत है कि पार्टी की जनहितकारी नीतियां, आम जनता के मुद्दों के प्रति प्रतिबद्धता और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की सोच लोगों को आकर्षित कर रही है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होती है और देश के निर्माण में उनकी भूमिका बेहद अहम है।

उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस परिवार में शामिल हुए सभी युवा संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ जनसमस्याओं के समाधान और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय योगदान देंगे। विधायक ने सभी नवसदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में शामिल युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों में विश्वास व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रियांशु टम्टा, आलोक कन्नौजिया, आयुष आर्य, अदनान अंसारी, मयंक कुमार, रोहित थापा सहित दर्जनों युवा शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भी उपस्थिति रही। नेताओं ने कहा कि युवाओं के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी की गतिविधियों को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती प्रदान होगी।