

स्थान : सितारगंज
रिपोर्टर : तनवीर अंसारी


उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने बिष्टी चौक क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा ने किया।


चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बिष्टी चौक पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखते हुए चार पहिया वाहनों की गहन जांच की।



पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं संदिग्ध वस्तुओं की रोकथाम के उद्देश्य से आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से तलाशी ली और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की।


प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा एवं पुलिस बल ने अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया।
चालकों को सड़क सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए नियमों का पालन करने की अपील की गई।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के चेकिंग अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।



अभियान के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही।

