

स्थान : नैनीताल
ब्यरो रिपोर्ट


बाबा नीब करौली महाराज के पावन धाम में 15 जून को आयोजित होने वाले स्थापना दिवस मेले के लिए प्रशासन और पुलिस ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।


देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए नैनीताल पुलिस द्वारा विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा एवं दर्शन की सुविधा मिल सके।


पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा प्रारंभ करने से पहले निर्धारित ट्रैफिक प्लान का अवश्य अध्ययन करें और तय किए गए रूटों का पालन करें। इससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहेगी और अनावश्यक जाम की स्थिति से बचा जा सकेगा।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार मेले के दौरान विभिन्न मार्गों पर वाहनों के संचालन, पार्किंग व्यवस्था और यातायात नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी।

नैनीताल पुलिस ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन ने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने तथा अधिक से अधिक लोगों तक ट्रैफिक प्लान साझा करने की अपील की है, ताकि सभी श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुगमता से बाबा नीब करौली महाराज के दर्शन कर सकें।


15 जून को आयोजित होने वाले इस मेले में हर वर्ष की तरह इस बार भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना सभी के लिए आवश्यक होगा।



