भीमताल में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन

भीमताल में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन

स्थान : भीमताल
रिपोटेर
: संजय जोशी

बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज़ (BIAS) भीमताल में एसडीजी काउंसिल के सहयोग से एक निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में संस्थान के विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में ज्योति नेत्रालय आई हॉस्पिटल, तिकोनिया चौराहा, हल्द्वानी की विशेषज्ञ टीम द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच की गई। नेत्र विशेषज्ञ ऑप्टोमेट्रिस्ट विवेक भदौरिया ने प्रतिभागियों की आंखों की जांच करते हुए उन्हें नेत्र स्वास्थ्य, देखभाल और सावधानियों से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

इसके साथ ही स्टार हॉस्पिटल के सहयोग से हड्डी एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच और परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. एस. एन. उस्मानी ने मरीजों को हड्डियों और जोड़ों से संबंधित समस्याओं पर परामर्श दिया।

शिविर में जनरल फिजिशियन डॉ. मोहम्मद शरीफ खान ने प्रतिभागियों को सामान्य स्वास्थ्य संबंधी जांच के साथ आवश्यक चिकित्सकीय सुझाव प्रदान किए। उन्होंने बदलती जीवनशैली में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में मैनेजर सुमित नैनवाल और मार्केटिंग हेड दिनेश सिंह मेहरा की अहम भूमिका रही। आयोजन को प्रभावी बनाने में एसडीजी काउंसिल की ओर से डॉ. शिल्पी बिष्ट और समन्वयक कौशल भट्ट ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इसके अलावा गोपाल प्रसाद (निदेशक, जन शिक्षण संस्थान), सौरव जोशी और डॉ. अलप मेहर की मौजूदगी और सहयोग ने भी शिविर के आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अंत में संस्थान प्रशासन और एसडीजी काउंसिल ने सभी चिकित्सकों, समन्वयकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ ही लोगों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।