

स्थान : द्वाराहाट
रिपोर्टर : संजय जोशी


विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माँ सिद्धदात्री मंदिर, नट्टागुली बवास (द्वाराहाट) में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए।


कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संतुलन और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया उपस्थित लोगों ने कहा कि वृक्षारोपण ही भविष्य में जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं से निपटने का सबसे प्रभावी उपाय है।



इस मौके पर प्रबुद्धजन संपर्क अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ अधिवक्ता श्री श्याम दत्त मैनाली से भेंट की गई और उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया गया कार्यक्रम को सामाजिक और बौद्धिक संवाद के रूप में भी देखा गया।


कार्यक्रम के दौरान हरीश चन्द्र त्रिपाठी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि वे कृषि, गौपालन, स्थानीय उत्पादों एवं ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देकर पलायन रोकने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं।

जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने कहा कि पार्टी में ऐसे कार्यकर्ताओं का जुड़ना संगठन को और मजबूत बनाता है तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने में मदद मिलती है उन्होंने हरीश त्रिपाठी के प्रयासों की सराहना की।


कार्यक्रम में पूर्व विधायक महेश नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष शाही, जिला महामंत्री भूपेंद्र कांडपाल, मंडल अध्यक्ष विजय वजेठा, जिला मीडिया प्रभारी धीरेंद्र मठपाल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।



इसके अलावा मंडल महामंत्री हरीश भट्ट, बिरेन नेगी, युगल किशोर आर्य, नवीन चंद्र पांडे, मुकुल शर्मा, मनोज जोशी, बीना चौधरी, गगनदीप वर्मा, हिमांशु शाह, सुधीर मठपाल और आनंद शाही सहित अनेक कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे।

