

स्थान : हल्द्वानी
ब्यूरो रिपोर्ट


हल्द्वानी में श्री श्याम युवा मित्र मंडल संस्था (रजि.) द्वारा 6 जून को आयोजित होने वाले श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव को लेकर गुरुवार को प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को सफल बनाने में सभी पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया गया।

प्रेस वार्ता में संस्था अध्यक्ष अंकित पाल ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भव्य रूप से संपन्न किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्याम भक्त शामिल होंगे।



अंकित पाल ने बताया कि 6 जून को प्रातः 8 बजे निशान यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा लटूरिया बाबा मंदिर बरेली रोड से प्रारंभ होकर कालू सिद्ध मंदिर होते हुए खाटू श्याम मंदिर मुखानी में संपन्न होगी।

उन्होंने कहा कि इस निशान यात्रा में हल्द्वानी के सभी श्याम प्रेमी और विभिन्न धार्मिक संस्थाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगी। यात्रा के दौरान भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय रहेगा।
इसके बाद शाम 7 बजे से बाबा श्री खाटू श्याम जी के संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भजन गायकों द्वारा सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी और बाबा का गुणगान किया जाएगा।


कार्यक्रम में भजन गायन के लिए सौरभ शर्मा, परविंदर, पलक, कनिका ग्रोवर, निहाल ठाकरान और पंडित विवेक शर्मा जैसे कलाकारों के शामिल होने की जानकारी दी गई है, जो अपने भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।


प्रेस वार्ता में श्री श्याम युवा मित्र मंडल संस्था के पदाधिकारी और सदस्य भी उपस्थित रहे, जिनमें अंकित पाल, संजीव कश्यप, रतन चौहान, सोनू बेलबाल, हर्षित पाल, कमल पाल, अनिल पाल, ललित पांडेय, सनी कपूर, रामू गुप्ता सहित अन्य सदस्य शामिल थे।
संस्था के सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है। साथ ही आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

