आईएएस दीक्षिता जोशी ने संभाला रानीखेत में संयुक्त मजिस्ट्रेट का कार्यभार

आईएएस दीक्षिता जोशी ने संभाला रानीखेत में संयुक्त मजिस्ट्रेट का कार्यभार

स्थान : रानीखेत
रिपोर्टर : संजय जोशी

आईएएस अधिकारी दीक्षिता जोशी ने रानीखेत में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने तहसील परिसर का निरीक्षण किया और विभिन्न पटलों पर जाकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशासनिक कार्यप्रणाली की जानकारी ली और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यों में पारदर्शिता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

गौरतलब है कि आईएएस अधिकारी गौरी प्रभात के पौड़ी स्थानांतरण के बाद दीक्षिता जोशी को रानीखेत में संयुक्त मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वे पौड़ी में भी संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत रह चुकी हैं।

पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने तहसील के विभिन्न शाखाओं और पटलों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों से विस्तार से बातचीत की और चल रहे कार्यों की समीक्षा की।

इस अवसर पर आईएएस दीक्षिता जोशी ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराना रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाना और सभी प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करना आवश्यक है।

उन्होंने यह भी कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही प्रशासन और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर पारदर्शी और प्रभावी प्रशासन देना उनका लक्ष्य रहेगा।

नई संयुक्त मजिस्ट्रेट के कार्यभार संभालने से क्षेत्रीय प्रशासन में नई ऊर्जा और गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।