

स्थान : रामनगर
ब्यूरो रिपोर्टर


ग्राम सभा अमोठा-पाटकोट में एक बंद पड़े पानी के टैंक से मानव कंकाल मिलने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई कंकाल मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई।


जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान जगदीश चन्द्र ने 29 मई 2026 को रामनगर कोतवाली पुलिस को इस संबंध में सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।



पुलिस अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच के आधार पर अनुमान जताया है कि बरामद मानव कंकाल लगभग छह माह पुराना हो सकता है लंबे समय से बंद पड़े पानी के टैंक में कंकाल मिलने की खबर से पूरे क्षेत्र में चर्चा और चिंता का माहौल बना हुआ है।


रामनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त होने के तुरंत बाद उपनिरीक्षक गणेश जोशी को पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर भेजा गया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और कंकाल को कब्जे में लेकर अग्रिम जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार कंकाल की पहचान स्थापित करने के लिए डीएनए सैंपलिंग कराई जाएगी वैज्ञानिक जांच के माध्यम से मृतक की पहचान और मृत्यु से जुड़े तथ्यों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा इसके लिए संबंधित विशेषज्ञ एजेंसियों की भी मदद ली जा सकती है।


मामले की जांच के दौरान पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों में क्षेत्र से किसी व्यक्ति के लापता होने की सूचना दर्ज हुई थी या किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि सामने आई थी।


फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी संभावित पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है अधिकारियों का कहना है कि डीएनए रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

