नैनीताल में विश्व धूम्रपान निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान, छात्रों ने दिया नशा विरोधी संदेश

नैनीताल में विश्व धूम्रपान निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान, छात्रों ने दिया नशा विरोधी संदेश

स्थान : नैनीताल
ब्यूरो रिपोर्ट

सरोवर नगरी नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में विश्व धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इस दौरान छात्रों, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों ने मिलकर नशा मुक्ति का संदेश दिया।

कार्यक्रम का आयोजन समाजसेविका एवं शिक्षिका सुनीता जोशी के नेतृत्व में किया गया इस दौरान साथी संगठन और महिला समूह “गौरा महेश्वर” की टीम ने विशेष भागीदारी निभाई।

जागरूकता अभियान के तहत एक लघु नाटिका का मंचन किया गया, जिसमें नशे के दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया नाटिका में यह संदेश दिया गया कि नशे की लत न केवल शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचाती है, बल्कि सामाजिक और पारिवारिक जीवन को भी प्रभावित करती है।

कार्यक्रम में छात्रों और महिलाओं ने मिलकर समाज को नशे के खिलाफ जागरूक करने का संदेश दिया और इसे एक स्वस्थ समाज निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर सुनीता जोशी ने आमजन से अपील की कि वे नशे के सभी प्रकार के व्यसनों से दूर रहें और एक जिम्मेदार नागरिक बनें उन्होंने कहा कि जीवन अमूल्य है और इसे नशे से दूर रखकर ही सुखी और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी नशा मुक्ति के इस संदेश को समर्थन दिया और इसे व्यापक स्तर पर फैलाने का संकल्प लिया।