राहुल गांधी के अल्मोड़ा दौरे को लेकर कांग्रेस की बैठक, तैयारियों पर मंथन

राहुल गांधी के अल्मोड़ा दौरे को लेकर कांग्रेस की बैठक, तैयारियों पर मंथन

स्थान : रानीखेत
रिपोर्टर : संजय जोशी

आगामी 4 जून को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित अल्मोड़ा दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक का नेतृत्व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य करन माहरा ने किया, जबकि इसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने की।

बैठक में राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों, संगठनात्मक रणनीति और व्यापक जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

इस दौरान नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी का यह दौरा उत्तराखंड की जनता की आवाज को मजबूती देने का काम करेगा और कई अहम मुद्दों को राष्ट्रीय मंच पर उठाने में मदद करेगा।

बैठक में वक्ताओं ने महिला अपराध, बेरोजगारी, महंगाई, अग्निवीर योजना, भर्ती घोटाले और प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था जैसे जनसरोकार के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की बात कही।

कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि राहुल गांधी के दौरे से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा।

बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।