

स्थान : काशीपुर
ब्यूरो रिपोर्ट


काशीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कुमाऊं कॉलोनी में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाए जा रहे बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन अभियान के दौरान हंगामे की स्थिति बन गई नियमित चेकिंग के दौरान दो युवकों द्वारा पुलिस कार्य में बाधा डालने और अभद्रता करने का मामला सामने आया है।


जानकारी के अनुसार, सत्यापन अभियान के दौरान पारस अधिकारी और पीयूष अधिकारी नामक दो युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज की और हाथापाई पर उतारू हो गए इस दौरान सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न होने की बात भी सामने आई है।



स्थिति को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी प्रशांत कुमार के निर्देशन में कोतवाली काशीपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सत्यापन अभियान एक नियमित और आवश्यक प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में रह रहे बाहरी व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है इस अभियान में किसी भी प्रकार की बाधा को गंभीर अपराध माना जाता है।

क्षेत्राधिकारी प्रशांत कुमार ने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई का उद्देश्य समाज में कानून के प्रति सम्मान बनाए रखना और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाना है पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में स्पष्ट संदेश गया है कि कानून व्यवस्था सर्वोपरि है।


स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के अभियानों से क्षेत्र में सुरक्षा और विश्वास का माहौल मजबूत होता है तथा असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण रखने में मदद मिलती है।

