

स्थान : रानीखेत
रिपोर्टर : संजय जोशी


रानीखेत में पूर्व विधायक एवं नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय पूरन सिंह माहरा की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर उनके योगदान को याद किया गया।


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय पूरन सिंह माहरा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष, समाज सेवा और जनहित में किए गए कार्यों को स्मरण किया।



पुण्यतिथि के अवसर पर नागरिक चिकित्सालय में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को फल वितरित किए गए कांग्रेसजनों ने इसे स्वर्गीय माहरा के सेवा भाव और जनकल्याण की सोच को आगे बढ़ाने का प्रयास बताया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय पूरन सिंह माहरा केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं थे, बल्कि आम जनता के सच्चे हितैषी थे उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित किया।

पूर्व विधायक करन माहरा ने कहा कि स्वर्गीय पूरन सिंह माहरा हमेशा लोगों के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहे उन्होंने क्षेत्र के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनेक जनहितकारी कार्य किए, जिनका लाभ आज भी लोगों को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय माहरा के आदर्श, सादगी और जनसेवा की भावना नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही समाज और क्षेत्र के विकास को नई दिशा दी जा सकती है।


कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे सभी ने स्वर्गीय पूरन सिंह माहरा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

