हिंदी पत्रकारिता दिवस पर प्रेस क्लब हरिद्वार में हुआ भव्य आयोजन

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर प्रेस क्लब हरिद्वार में हुआ भव्य आयोजन

स्थान : हरिद्वार
ब्यूरो रिपोर्ट

हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब हरिद्वार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पत्रकारिता जगत से जुड़े अनेक वरिष्ठ पत्रकार, बुद्धिजीवी और गणमान्य लोग शामिल हुए कार्यक्रम में हिंदी पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास, वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि सहित पत्रकारिता जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया वक्ताओं ने हिंदी पत्रकारिता के समाज और लोकतंत्र में योगदान को रेखांकित किया।

इस अवसर पर हिंदी पत्रकारिता के लगभग 200 वर्षों के इतिहास पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने बताया कि किस प्रकार हिंदी पत्रकारिता ने देश में जनजागरण, सामाजिक सुधार और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

वक्ताओं ने कहा कि बदलते दौर में पत्रकारिता के सामने कई नई चुनौतियां खड़ी हुई हैं डिजिटल मीडिया के विस्तार, फेक न्यूज, सूचना की विश्वसनीयता और पत्रकारों की सुरक्षा जैसे विषयों पर भी गंभीर मंथन किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहितकारी पत्रकारिता आज पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गई है उन्होंने पत्रकारिता की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए नैतिक मूल्यों और पेशेवर मानकों के पालन पर जोर दिया।

इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई पत्रकारों को सम्मानित किया गया साथ ही विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहे प्रतिभाशाली छात्रों को भी पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने हिंदी पत्रकारिता के समृद्ध इतिहास से प्रेरणा लेकर नई पीढ़ी के पत्रकारों को जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया आयोजन में बड़ी संख्या में पत्रकार, छात्र और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे।