लालकुआँ व्यापार मंडल चुनाव में दीवान सिंह बिष्ट लगातार तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित

लालकुआँ व्यापार मंडल चुनाव में दीवान सिंह बिष्ट लगातार तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित

स्थान : लालकुआँ
रिपोर्टर : मुन्ना अंसारी

लालकुआँ प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की स्थानीय इकाई के त्रिवार्षिक चुनाव में व्यापारियों ने एक बार फिर दीवान सिंह बिष्ट ‘दानी भाई’ पर भरोसा जताया है अध्यक्ष पद के चुनाव में उन्होंने प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करते हुए लगातार तीसरी बार संगठन की कमान अपने हाथ में ली है देर रात तक चली मतगणना के बाद चुनाव अधिकारियों ने सभी पदों के आधिकारिक परिणाम घोषित किए।

अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में दीवान सिंह बिष्ट को 649 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी नरेश चौधरी को 303 मत मिले इस तरह बिष्ट ने 346 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल कर अपनी मजबूत पकड़ साबित की।

महामंत्री पद पर नंदन सिंह राणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 512 मत प्राप्त किए। उनके प्रतिद्वंद्वी अमजद खान को 440 मत मिले वहीं कोषाध्यक्ष पद पर विनोद पांडे ने 515 मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि सुजीत कुमार गिरी को 404 मत प्राप्त हुए।

अन्य पदों पर भी व्यापारियों ने अपने प्रतिनिधियों का चयन किया वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेश भट्ट 450 मतों के साथ विजयी रहे उन्होंने विशाल झा और मनोज मौर्या को पीछे छोड़ा उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश कुमार ने 506 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि संगठन मंत्री पद पर जितेंद्र गुप्ता 522 मतों के साथ विजयी घोषित हुए।

परिणाम घोषित होते ही मतगणना स्थल के बाहर समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया विजयी प्रत्याशियों का ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया गया समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी मनाई।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ने व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत पूरे व्यापारी समाज के विश्वास और एकजुटता की जीत है उन्होंने भरोसा दिलाया कि नई टीम बिना किसी भेदभाव के व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।

वहीं चुनाव अधिकारी एवं प्रदेश महामंत्री रूपेन्द्र नागर ने कहा कि पिछले एक महीने से व्यापारी चुनावी गतिविधियों में सक्रिय थे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सभी पदों पर मतदान कराया गया उन्होंने सभी विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जल्द ही भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, व्यापारी नेता और गणमान्य लोग शामिल होंगे।