हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों का सम्मान, प्रभारी कोतवाल भी हुए सम्मानित

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों का सम्मान, प्रभारी कोतवाल भी हुए सम्मानित

स्थान : बाज़पुर
रिपोर्टर : विशेष शर्मा

हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बाजपुर इकाई द्वारा चीनी मिल गेस्ट हाउस में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया तथा हिंदी पत्रकारिता के महत्व पर विचार व्यक्त किए गए।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी कोतवाल विक्रम सिंह धामी उपस्थित रहे यूनियन पदाधिकारियों ने उन्हें बुके भेंट कर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया इस दौरान उन्होंने पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि समाज को सही दिशा देने और जनहित के मुद्दों को उठाने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अमित सैनी को भी उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की ओर से शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया वक्ताओं ने उनके पत्रकारिता क्षेत्र में योगदान की प्रशंसा करते हुए उन्हें युवा पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

कार्यक्रम का संचालन पत्रकार विशेष चंद्र शर्मा ने किया उन्होंने हिंदी पत्रकारिता दिवस के इतिहास और महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने देश में जनजागरण और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में अहम योगदान दिया है।

समारोह के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा कई पत्रकारों को सम्मानित किया गया सम्मान पाने वालों में यूनियन के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्रा, विशेष शर्मा, भूपेश चंद्रा, हरीश सैनी, मोहम्मद सईद, राज ठाकुर, दीप शर्मा, दीपक चौधरी, रक्षपाल, रेनू शर्मा, अजय सैनी और महफूज शामिल रहे।

वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार है और पत्रकारों को हमेशा जनहित को सर्वोपरि रखना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित पत्रकारों को शुभकामनाएं दी गईं और हिंदी पत्रकारिता को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।