

स्थान : खटीमा
रिपोर्टर : अशोक सरकार


उधम सिंह नगर के खटीमा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपये की नकदी समेत चोरी का सामान बरामद किया है इस कार्रवाई का खुलासा क्षेत्राधिकारी नीरज सेमवाल और कोतवाली प्रभारी विजेंद्र शाह ने किया पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पीलीभीत जिले के रहने वाले हैं और चोरी की कई वारदातों में शामिल रहे हैं।


18 मई 2026 की रात हुई थी तीन दुकानों में चोरी


पुलिस के अनुसार 18 मई 2026 की रात मेलाघाट रोड स्थित तीन दुकानों को निशाना बनाया गया था चोरों ने गौरी कम्युनिकेशन की दुकान की छत की गुमटी काटकर गल्ले में रखे करीब छह लाख रुपये चोरी कर लिए थे इसके अलावा किशन लाल जनरल स्टोर की छत की दीवार तोड़कर 1000 से 1200 रुपये नकद तथा संजय इलेक्ट्रॉनिक्स की दीवार तोड़कर 3000 से 3500 रुपये नकद चोरी किए गए थे तीनों मामलों में कोतवाली खटीमा में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए थे।


अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा
घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 153, 154 और 155/2026 के तहत धारा 305(ए) और 331(4) बीएनएस में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की चोरी की बड़ी वारदात को देखते हुए पुलिस ने खुलासे के लिए विशेष टीम गठित की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया।


250 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर मिला सुराग


वारदात के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने खटीमा से लेकर जयपुर तक करीब 250 से 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया जांच में पता चला कि 18 मई की रात करीब 11:30 बजे दो संदिग्ध युवक रेलवे स्टेशन से घटनास्थल की ओर जाते दिखाई दिए थे, जबकि सुबह लगभग चार बजे दोनों वापस रेलवे स्टेशन की तरफ जाते हुए नजर आए इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान की।

रेलवे पटरी के किनारे से दबोचे गए आरोपी
सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 29 मई 2026 को खटीमा मंडी के पीछे रेलवे पटरी के किनारे से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जैनुल आवेदीन (21 वर्ष) निवासी न्यूरिया, पीलीभीत और प्रवेश सक्सेना उर्फ पुष्पा (20 वर्ष) निवासी बरखेड़ा, पीलीभीत के रूप में हुई पुलिस के अनुसार जैनुल आवेदीन श्रेणी-ए का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले से 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
3.29 लाख नकद, मोबाइल और चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 29 हजार 700 रुपये नकद, गौरी कम्युनिकेशन के चार चेक, चोरी के पैसों से खरीदा गया लगभग 20 हजार रुपये मूल्य का ओप्पो मोबाइल फोन, एक लोहे का हथौड़ा तथा छेनी बरामद की है पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि चोरी की गई बाकी रकम ऑनलाइन गेम खेलने, घूमने-फिरने और नशे की लत में खर्च कर दी गई।
पुलिस टीम की मेहनत से हुआ खुलासा
इस महत्वपूर्ण सफलता में कोतवाली प्रभारी विजेंद्र शाह, एसएसआई के.सी. आर्य, एसआई जीवन सिंह चुफाल, एसआई अशोक कांडपाल, एसआई भूपेंद्र रंसवाल, एसआई विजय सिंह बोरा, कांस्टेबल मोहन सिंह बोरा, मोहम्मद ईशाक, ललित सिंह कन्याल, कमल पाल, मोहसिन तथा एसओजी के भूपेंद्र आर्या की अहम भूमिका रही पुलिस अधिकारियों ने पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

