

स्थान : चमोली
ब्यूरो रिपोर्ट


लोहाजंग मोटर मार्ग पर ल्वाणी गांव के पास शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ईको वैन अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


जानकारी के अनुसार, देवाल क्षेत्र के बाक गांव निवासी एक परिवार देहरादून से अपने परिजन भजन सिंह के पार्थिव शरीर को लेकर लौट रहा था एंबुलेंस के पीछे-पीछे परिजन ईको वैन में सवार होकर आ रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।



बताया जा रहा है कि वाहन संख्या UK 07 D-2979 जैसे ही ल्वाणी गांव के पास पहुंची, वह अचानक अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग तुरंत राहत कार्य में जुट गए।


इस दुर्घटना में बलवीर सिंह (52 वर्ष), उनकी पत्नी शांति देवी (48 वर्ष) और 18 वर्षीय आशिष बिष्ट की मौके पर ही मौत हो गई तीनों एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

वहीं हादसे में कविता देवी (32 वर्ष), मयंक सिंह (8 वर्ष) और रोशनी (18 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

गंभीर रूप से घायल तीनों व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस के माध्यम से देहरादून रेफर करने की तैयारी की जा रही है चिकित्सकों की एक टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन, स्थानीय लोग और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया शवों को खाई से निकालने का कार्य भी युद्धस्तर पर जारी है।

