

स्थान : मुंबई
ब्यूरो रिपोर्ट


मुंबई में आयोजित ऑल इंडिया चेस मास्टर सीजन-4 में उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी युवा शतरंज खिलाड़ी तेजस तिवारी ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए अपनी फिडे रेटिंग में 43 अंकों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की है इस उपलब्धि से उनके खेल करियर को नई मजबूती मिली है।


यह प्रतियोगिता 23 से 28 मई तक मुंबई स्थित रशियन सेंटर में आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर से 150 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया मुंबई में आयोजित इस छह दिवसीय टूर्नामेंट में कड़े मुकाबलों ने खिलाड़ियों की क्षमता की परीक्षा ली।



ऑल इंडिया चेस मास्टर सीजन-4 में तेजस तिवारी ने आठ राउंड में शानदार खेल दिखाते हुए 5 जीत और 1 ड्रॉ के साथ कुल 5.5 अंक अर्जित किए उनके निरंतर प्रदर्शन ने उन्हें प्रतियोगिता में सम्मानजनक स्थान दिलाया।


तेजस के इस प्रदर्शन की सबसे बड़ी उपलब्धि उनकी फिडे रेटिंग में 43 अंकों का इजाफा रहा, जो किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए महत्वपूर्ण सुधार माना जाता है विशेषज्ञों के अनुसार यह प्रदर्शन उनकी बढ़ती तकनीकी समझ और खेल पर पकड़ को दर्शाता है।
हल्द्वानी के सुभाष नगर निवासी तेजस तिवारी मात्र साढ़े 8 वर्ष के हैं और दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा तीन के छात्र हैं इतनी कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उनका नियमित प्रदर्शन उन्हें एक उभरता हुआ प्रतिभाशाली खिलाड़ी बनाता है।

तेजस को पहले ही विश्व रिकॉर्ड धारक और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है लगातार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी ने उन्हें अनुभव और आत्मविश्वास दोनों प्रदान किया है।


शतरंज जगत में तेजस तिवारी का यह प्रदर्शन उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है विशेषज्ञों का मानना है कि यदि उनकी यह निरंतरता बनी रही, तो वे भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।

