प्रेम प्रसंग को लेकर बवाल, युवक के परिवार पर हमले का आरोप

प्रेम प्रसंग को लेकर बवाल, युवक के परिवार पर हमले का आरोप

स्थान : रुड़की
ब्यूरो रिपोर्ट

रुड़की क्षेत्र के टिकोला गांव से एक प्रेम प्रसंग को लेकर हिंसा का मामला सामने आया है आरोप है कि एक युवक और युवती के घर से चले जाने के बाद दोनों परिवारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि युवक के परिजनों को निशाना बनाया गया घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।

जानकारी के अनुसार गांव के एक युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध थे बताया जा रहा है कि दोनों अपने भविष्य को लेकर घर से चले गए जब इस बात की जानकारी युवती के परिजनों को मिली तो दोनों परिवारों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि युवती के परिजनों और उनके समर्थकों ने युवक के परिवार को घेर लिया आरोप है कि परिवार के कई सदस्यों को एक कमरे में बंद कर उनके साथ मारपीट की गई घटना के दौरान महिलाओं और बुजुर्गों के साथ भी अभद्र व्यवहार किए जाने की बात सामने आई है।

मारपीट में कई लोगों के घायल होने की सूचना है घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों में भी चिंता देखी गई।

इस बीच घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो में कुछ लोगों को मारपीट करते हुए देखा जा सकता है हालांकि वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि होना और उसके सभी तथ्यों की जांच पुलिस के स्तर पर की जानी बाकी है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और प्राप्त शिकायतों के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है जांच के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से कानून अपने हाथ में न लेने की अपील की है उनका कहना है कि किसी भी विवाद का समाधान कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से ही किया जाना चाहिए फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।