चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का निरीक्षण, 9.37 करोड़ की लागत से सुधरेगी सड़क

चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का निरीक्षण, 9.37 करोड़ की लागत से सुधरेगी सड़क

स्थान : भीमताल
ब्यूरो रिपोर्ट

भीमताल विधानसभा क्षेत्र के चाफी से पदमपुरी-धारी तक मोटर मार्ग लंबे समय से बदहाल स्थिति में था सड़क की खराब हालत के कारण ग्रामीणों, किसानों और पर्यटकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था क्षेत्रवासियों ने कई बार सड़क के डामरीकरण की मांग उठाई थी।

ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री राम सिंह कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को सड़क के सुधार के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए थे इसके बाद शासन स्तर पर प्रस्ताव को स्वीकृति मिली।

मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से चाफी-पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए 9 करोड़ 37 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई बजट मिलने के बाद सड़क पर डामरीकरण का कार्य तेजी से शुरू किया गया है।

मंत्री कैड़ा ने निर्माणाधीन सड़क का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को गुणवत्ता के साथ कार्य करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर डामरीकरण का काम पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कहा कि सड़क निर्माण और डामरीकरण का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की जनता को बेहतर यातायात सुविधाएं उपलब्ध कराना है उन्होंने कहा कि अच्छी सड़कें विकास की आधारशिला होती हैं और इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक सहित प्रदेश के विभिन्न क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों पर लगातार डामरीकरण का कार्य कराया जा रहा है सरकार सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर क्षेत्र में जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना है सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है, जिससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।