आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- रोजमर्रा के कामों के साथ अन्य गतिविधियों में भी खुद को व्यस्त रखें। इससे ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा। भविष्य के लिए किया गया निवेश फायदेमंद साबित हो सकता है। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़े कामों के लिए समय अच्छा है। पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बेहतर तरीके से पूरी होंगी।
नेगेटिव- व्यवस्था और धैर्य बनाए रखना जरूरी है। जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। कोई दुखद समाचार मिलने से मन में अशांति और तनाव महसूस हो सकता है। सुकून पाने के लिए आत्मचिंतन और मेडिटेशन पर ध्यान दें। इससे मन को काफी राहत मिलेगी और आप खुद को संतुलित रख पाएंगे।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में व्यवस्था बनाए रखने से मन मुताबिक सफलता मिलेगी। सहयोगियों और कर्मचारियों का पूरा सहयोग रहेगा। राजनीतिक संपर्कों का सहयोग लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नौकरी में किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। काम की प्लानिंग पहले से बनाकर रखना जरूरी होगा।
लव- संबंधियों के आने से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। विपरीत लिंग के लोगों के प्रति आकर्षण में न फंसे। संबंधों में मर्यादा और संतुलन बनाए रखें।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम और प्रदूषण की वजह से त्वचा संबंधी एलर्जी हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज आपके ऊपर कोई विशेष जिम्मेदारी आ सकती है और आप उसे आसानी से निभा भी लेंगे। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। दिन का कुछ समय धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में बिताने से अद्भुत शांति महसूस होगी। मन स्थिर रहेगा और कामों में स्पष्टता आएगी।
नेगेटिव- इस समय बच्चों की गतिविधियों और संगति पर पैनी नजर रखना जरूरी है। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुओं को संभालकर रखें, क्योंकि नुकसान होने की आशंका है। अनावश्यक खर्चों पर काबू रखेंगे तो आर्थिक समस्या से बच जाएंगे। जल्दबाजी में कोई खरीदारी न करें।

व्यवसाय- व्यवसाय के विस्तार से जुड़ी योजनाएं बनेंगी और काफी हद तक सफलता भी मिलेगी। अपनी गतिविधियों को किसी से शेयर न करें। सहकर्मियों के साथ मित्रवत व्यवहार रखें। कपड़े से संबंधित व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। काम में गोपनीयता और सावधानी दोनों जरूरी हैं।
लव- पारिवारिक सदस्यों के साथ समय बिताने से चल रहे तनाव से राहत मिलेगी। युवा वर्ग अपनी मित्रता के प्रति ईमानदार रहेंगे।
स्वास्थ्य- अनियमित दिनचर्या की वजह से कब्ज और गैस की समस्या बढ़ सकती है। हल्का और सुपाच्य भोजन लें। योग जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़ी कोई समस्या चल रही है, तो आज उसका समाधान पाने के लिए अच्छा समय है। कुछ खास लोगों का सहयोग भी मिलेगा। थोड़ी सावधानी और आत्मविश्वास से अधिकतर काम व्यवस्थित तरीके से पूरे हो जाएंगे। मन में सकारात्मकता बनी रहेगी।
नेगेटिव- कोई सरकारी मामला और ज्यादा उलझ सकता है, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है। किसी बाहरी व्यक्ति से मुलाकात करते समय अपनी गोपनीय बातें उजागर न करें। पड़ोसियों के साथ कोई विवाद हो तो उसे नजरअंदाज करना ही बेहतर रहेगा।

व्यवसाय- आज व्यवसाय में बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी। लेनदेन के मामलों में लापरवाही हो सकती है, इसलिए कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। युवाओं को करियर से जुड़ा कोई फैसला लेने में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में लिखित व्यवस्था रखना जरूरी होगा।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। घर के किसी सदस्य के विवाह से जुड़ा उचित प्रस्ताव आ सकता है। शाम को कोई मनोरंजक कार्यक्रम भी बन सकता है।
स्वास्थ्य- खानपान, व्यायाम और दिनचर्या को लेकर लापरवाही न करें। थोड़ी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कुछ समय सोसाइटी या सामाजिक गतिविधियों के लिए भी निकालें। इससे आपका संपर्क दायरा बढ़ेगा। किसी पारिवारिक मामले में आपका फैसला महत्वपूर्ण रहेगा। पैसा आने के साथ खर्च की भी स्थिति रहेगी, लेकिन आर्थिक स्थिति संतुलित बनी रहेगी। संबंधों में आपकी भूमिका प्रभावशाली रहेगी।
नेगेटिव- ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना नुकसानदायक रहेगा। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल जरूर करें। बेहतर होगा कि इस समय कोई नया निर्णय न लें। घर में मेहमानों के आने से आपके कुछ खास काम अटक सकते हैं।

व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़े किसी नए काम में रुचि न लें। फाइनेंस संबंधी मामलों में कुछ उलझनें आ सकती हैं। इस समय इन मामलों को लेकर सचेत रहना जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों पर अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। काम का दबाव बढ़ सकता है, इसलिए प्राथमिकता तय करके आगे बढ़ें।
लव- जीवनसाथी और परिवार के साथ ऑनलाइन शॉपिंग में मनोरंजक समय बीतेगा। एक-दूसरे के साथ समय बिताने से आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। काम का ज्यादा बोझ अपने ऊपर न लें। आराम के लिए भी समय निकालें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी अनुभवी व्यक्ति का साथ मिलेगा, जिससे कुछ समय से चल रहा मन का द्वंद्व खत्म होगा। आप अपनी रुचि के कामों के लिए भी समय निकाल लेंगे। किसी प्रियजन से मुलाकात सबको खुशी देगी। कई तरह की नई जानकारियां भी मिलेंगी, जो आगे चलकर उपयोगी साबित होंगी।
नेगेटिव- कोई विपरीत परिस्थिति बने तो शांति और धैर्य बनाए रखें। दूसरों के मामले में दखल देने से मानहानि जैसी स्थिति बन सकती है। जल्दबाजी और लापरवाही से कोई काम न करें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। अनावश्यक बहस से दूरी रखना बेहतर रहेगा।

व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ मधुर संबंध बनाकर रखें। बेकार की गतिविधियों में समय खराब करने की बजाय अपने काम पर ध्यान दें। ऑफिस में काम से जुड़ी छोटी लापरवाही भी तनाव दे सकती है। जिम्मेदारी के साथ काम करें।
लव- अपने मनमौजी स्वभाव में गंभीरता लाएं और परिवार के प्रति अपने दायित्व को समझें। प्रेमी युगलों को मुलाकात के अवसर मिलेंगे।
स्वास्थ्य- अधिक मेहनत के साथ कुछ समय आराम करना भी जरूरी है। थकान और कमजोरी हावी रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिनचर्या में बदलाव लाना आपके व्यक्तित्व में और निखार लाएगा। आपका ध्यान आध्यात्मिक बातों को गहराई से जानने में रहेगा। इससे आत्मिक खुशी मिलेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस रखेंगे। किसी नई जानकारी से सोच में सकारात्मक बदलाव आएगा।
नेगेटिव- जल्दी सफलता पाने की चाह में किसी गलत रास्ते का इस्तेमाल न करें। धैर्य रखकर अपने काम पूरे करते चलें। किसी मित्र के साथ छोटी बात बड़ा मुद्दा बन सकती है। आपसी तालमेल से इसका हल निकालने की कोशिश करें। वाणी और व्यवहार में संतुलन रखें।

व्यवसाय- वर्तमान व्यवसाय में कुछ नया करने की योजना बन रही है तो उस पर एक बार फिर गंभीरता से विचार करें। हालांकि वर्तमान गतिविधियों में अच्छे लाभ की स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को जिम्मेदारी वाला काम मिलने से तनाव रह सकता है। काम में धैर्य और व्यवस्थित प्लानिंग जरूरी होगी।
लव- परिवारजनों के बीच अच्छा तालमेल और प्रेम रहेगा। विवाहेतर संबंध से पारिवारिक जीवन में हलचल हो सकती है, इसलिए सावधान रहें।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखना बहुत जरूरी है। किसी प्रकार की एलर्जी या इन्फेक्शन की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी आस्था रहेगी। दिनचर्या को व्यवस्थित रखते हुए आप अपनी आंतरिक उपलब्धियों को हासिल करने का प्रयास करेंगे। कोई पुराना कर्ज खत्म करने में किसी वरिष्ठ का सहयोग सहायक रहेगा। आर्थिक दबाव कम होने से राहत महसूस होगी।
नेगेटिव- अनावश्यक खर्चों में कटौती करने से आर्थिक समस्या काफी हद तक सुलझ सकती है। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुएं संभालकर रखें, क्योंकि उनके चोरी होने या खोने की आशंका है। विद्यार्थी और युवा मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। जिम्मेदारियों से ध्यान न हटने दें।

व्यवसाय- व्यवसाय में बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी, लेकिन आय के नए सोर्स भी बनेंगे। इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पार्टनरशिप करते समय सभी पहलुओं पर सोच-विचार जरूर करें। ऑफिस में अपनी नीतियों में कुछ बदलाव लाएं। सहयोगियों के कारण किसी समस्या से परेशानी रह सकती है।
लव- जीवनसाथी और परिवार के प्रति आपका सहयोग और समर्पण घर के माहौल को खुशनुमा बनाए रखेगा। प्रेम संबंधों में कुछ मनमुटाव हो सकता है।
स्वास्थ्य- एसिडिटी और जलन की समस्या बढ़ने से परेशानी रहेगी। ज्यादा मसालेदार खानपान से परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- मित्रों और संबंधियों के साथ मेलजोल रहेगा। किसी आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय बिताने से आत्मिक शांति महसूस होगी। थकान भरी दिनचर्या से भी राहत मिलेगी। फाइनेंस से जुड़ा अटका हुआ कोई काम बन सकता है। मन में संतुलन और उत्साह बना रहेगा।
नेगेटिव- कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे, जिनमें कटौती करना मुश्किल होगा। गुस्से और चिड़चिड़ेपन पर काबू रखें। घर के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। उनकी उचित देखभाल करना आपका दायित्व है। खर्च और व्यवहार दोनों में संयम रखें।

व्यवसाय- व्यवसाय में इस समय लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। पिछले कुछ समय में जो बदलाव किए हैं, उनका अच्छा परिणाम मिलने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व भी बना रहेगा। हालांकि ज्यादा मेहनत करने की जरूरत रहेगी। काम में निरंतरता बनाए रखें।
लव- पारिवारिक सदस्य आपसी तालमेल से घर की व्यवस्था अच्छी बनाए रखेंगे। किसी प्रिय मित्र से मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
स्वास्थ्य- ऊर्जा और स्फूर्ति बनाए रखने के लिए कुछ समय प्रकृति के साथ बिताएं। इससे तनाव और थकान से राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में कुछ समस्याएं रहेंगी, लेकिन सही समय पर सही निर्णय लेना आपको परेशानियों से बचाएगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन मिलने से मानसिक तनाव से काफी राहत मिलेगी। आज किसी मांगलिक कार्य को लेकर भी विचार हो सकता है।
नेगेटिव- जल्दबाजी और अति आत्मविश्वास की वजह से अपना नुकसान कर सकते हैं। फाइनेंस से जुड़े मामले दिन की शुरुआत में ही निपटा लें। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं। विद्यार्थी ऑनलाइन गतिविधियों में समय खराब करने की बजाय उपयोगी जानकारियां हासिल करें।

व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टि से समय बहुत अनुकूल है। मीडिया या संपर्कों के जरिए व्यवसाय से जुड़ी नई जानकारियां मिलेंगी। पब्लिक डीलिंग, ग्लैमर और कंप्यूटर से जुड़े व्यवसाय में विशेष उपलब्धि मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को स्थानांतरण से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
लव- परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि से घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- महिलाओं को हार्मोन से जुड़ी गड़बड़ी की वजह से परेशानी रह सकती है। मौसम के प्रभाव से भी खुद को बचाना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज आप अपने दम पर जो भी निर्णय लेंगे, वे बेहतर साबित हो सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे और उन्नति के अवसर मिलेंगे। आपके काम अपने आप बनते जाएंगे, इसलिए बेकार की गतिविधियों में समय न बिताएं। परिवार में मांगलिक आयोजन से जुड़ी योजना भी बन सकती है।
नेगेटिव- योजनाएं बनाने के साथ उन्हें अमल में लाना भी जरूरी है। ध्यान रखें कि बहुत अधिक सोच-विचार करने से परिणाम हाथ से निकल सकते हैं। ज्यादा अभिमान या खुद को श्रेष्ठ समझना ठीक नहीं है। युवाओं को अपना लक्ष्य पूरा करने के लिए और मेहनत करनी होगी।

व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़ी कोई भी कानूनी कार्यवाही समय रहते निपटा लें। सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ संबंध मधुर रखने से उनकी कार्यक्षमता बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को अनचाही व्यवसायिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। काम में अनुशासन और समयबद्धता जरूरी रहेगी।
लव- वैवाहिक संबंधों में मनमुटाव रह सकता है, जिसका असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में समय खराब करने की बजाय करियर पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य- अपच और गैस की समस्या परेशान कर सकती है। सात्विक भोजन लें और आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज ग्रह स्थिति ऐसी है कि राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। परिवार से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिल जाएगा। युवा वर्ग अपनी पढ़ाई और करियर से जुड़ी गतिविधियों को गंभीरता से लेंगे। आपके प्रयासों में स्थिरता आएगी।
नेगेटिव- मीडिया और नई टेक्नोलॉजी से जुड़ी जानकारियां हासिल करने पर ध्यान दें। समय के अनुसार अपने व्यवहार में बदलाव लाना जरूरी है। बच्चों के साथ व्यवहार करते समय उनके नजरिए से सोचना उचित रहेगा। ननिहाल के साथ संबंधों में मधुरता बनाए रखें।

व्यवसाय- व्यवसाय में किसी क्लाइंट के साथ बड़ी डील होने की संभावना है, लेकिन उसकी शर्तों का पूरा अध्ययन कर लें। इस समय अपनी कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाएं। युवा वर्ग को करियर से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। प्राइवेट सेक्टर में काम करने वालों का आलस काम अधूरा छोड़ सकता है।
लव- परिवार के साथ कोई मनोरंजक कार्यक्रम बनेगा। प्रेम संबंधों में बहुत सावधानी बरतें। गलतफहमियों की वजह से दरार आ सकती है।
स्वास्थ्य- पीठ में दर्द और खिंचाव जैसी समस्या हो सकती है। व्यायाम पर ध्यान दें और ज्यादा कार्यभार अपने ऊपर न लें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज किसी नजदीकी संबंधी से शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों या सहयोगी के साथ फोन पर हुई महत्वपूर्ण बातचीत फायदेमंद रहेगी। जमीन-जायदाद से जुड़ा रुका हुआ मामला हल हो सकता है। इससे आर्थिक समस्या का भी समाधान मिलने की संभावना है।
नेगेटिव- अपनी योग्यता और क्षमता पर ही भरोसा रखें, क्योंकि दूसरों की बातों में आकर आपका कोई निर्णय गलत हो सकता है। वाहन या किसी महंगे उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्च सामने आ सकता है। जल्दबाजी और भावुकता में कोई फैसला न लें।

व्यवसाय- आज कारोबार से जुड़ी कुछ उपलब्धियां मिलेंगी। व्यवस्थित कार्यप्रणाली और मेहनत से बेहतरीन सफलता मिलने वाली है। मीडिया और ऑनलाइन कामों से जुड़े व्यवसाय ज्यादा सफल रहेंगे। गैरकानूनी कामों में रुचि लेने से बचें, वरना परेशानी में फंस सकते हैं।
लव- दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल की कमी रह सकती है। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखना ही उचित है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सिर्फ अपनी दिनचर्या और विचारों को सकारात्मक बनाए रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4