

स्थान : रानीखेत
रिपोर्टर : संजय जोशी


भिकियासैंण (अल्मोड़ा) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आगामी 4 जून को प्रस्तावित अल्मोड़ा दौरे को लेकर विकास खंड भिकियासैंण में कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।


बैठक में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य करन माहरा ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दौरे की विस्तृत जानकारी दी उन्होंने कहा कि यह दौरा उत्तराखंड के ज्वलंत मुद्दों को मजबूती से उठाने का मंच बनेगा।


करन माहरा ने बताया कि राहुल गांधी अपने दौरे में महिला अपराध, बेरोजगारी, भर्ती घोटाले, महंगाई, अग्निवीर योजना, भ्रष्टाचार, बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं और पलायन जैसे गंभीर मुद्दों पर जनता की आवाज को सामने लाएंगे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में अल्मोड़ा पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार आम जनता के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठा रहे हैं और उनके विचारों से प्रदेश की जनता भी जुड़ रही है।
बैठक में संगठनात्मक तैयारियों, यात्रा व्यवस्था और जनसंपर्क अभियान को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष देव गिरी ने की इस दौरान कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।


बैठक में कैलाश पंत (नगर अध्यक्ष भतरोजखान), दीपक बिष्ट (नगर पंचायत अध्यक्ष), महिपाल सिंह (व्यापार मंडल अध्यक्ष), अंकिता पंत (यूथ विधानसभा अध्यक्ष), दीपा कडाकोटी, भगवती रेखाड़ी, मोहन सिंह, नंदन सिंह रावत, चन्द्रशेखर, ललित करगेती (क्षेत्र पंचायत सदस्य), नवीन जोशी, नरेन्द्र नेगी (क्षेत्र पंचायत सदस्य), रुद्र माहरा और गणेश मावड़ी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

