ऊधमसिंहनगर में नकली नोटों का बड़ा खेल बेनकाब

ऊधमसिंहनगर में नकली नोटों का बड़ा खेल बेनकाब

स्थान :गदरपुर उधमसिंह नगर
ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले से बड़ी खबर सामने आई है गदरपुर पुलिस ने ऑपरेशन “प्रहार” के तहत नकली नोटों के बड़े कारोबार का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 4 करोड़ 54 लाख रुपये मूल्य की नकली करेंसी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि पंचपुरी गूलरभोज क्षेत्र में संदिग्ध नोटों का कारोबार चल रहा है सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सैफ्टा फार्म रोड स्थित एक खोखे पर छापेमारी की और मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया।

तलाशी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में नकली नोट बरामद हुए जांच में पता चला कि आरोपियों ने नोटों की गड्डियों में ऊपर असली 500 रुपये के भारतीय रिजर्व बैंक के नोट लगाए थे, जबकि नीचे “चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया” लिखे नकली नोट रखे गए थे।

पुलिस का कहना है कि आरोपी इसी तरीके से लोगों को झांसे में लेकर ठगी करने की तैयारी कर रहे थे बरामद नकदी में करीब 10 हजार रुपये के असली नोट भी शामिल बताए जा रहे हैं नकली नोटों की पैकिंग इतनी शातिराना थी कि आम व्यक्ति आसानी से धोखा खा सकता था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाजपुर निवासी मुनतियाज और गदरपुर निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है अधिकारियों का मानना है कि नकली नोटों का यह कारोबार केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं हो सकता और इसके तार अन्य राज्यों या गिरोहों से भी जुड़े हो सकते हैं।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नकली करेंसी कहां से लाई जा रही थी और किन-किन लोगों तक इसे पहुंचाने की योजना थी मामले के खुलासे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।