

स्थान : ऋषिकेश
ब्यूरो रिपोर्ट


भद्रकाली तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़ के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया तेज रफ्तार ट्रक-डंपर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें वाहन चालक और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि ट्रक सड़क किनारे लगे दो कंक्रीट डिवाइडरों को तोड़ते हुए आगे बढ़ गया डिवाइडर उछलकर सड़क के बाईं ओर बनी झोपड़ी पर जा गिरे, जहां एक महिला मौजूद थी डिवाइडरों की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।


वहीं ट्रक चालक भी वाहन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल उसे अस्पताल भेजा गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई SDRF जवानों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए डिवाइडर के नीचे दबी महिला को बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार मृतक चालक की पहचान फारुख निवासी बहादरपुर, लक्सर, हरिद्वार के रूप में हुई है वहीं मृत महिला की पहचान कौशल्या पत्नी सुरेश, उम्र 42 वर्ष, निवासी बावाड़ी, शिवपुरी के रूप में की गई है।


हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई पुलिस ने किसी तरह यातायात को सुचारु कराया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू की।


फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है।

