देवभूमि पहुंचने पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत

देवभूमि पहुंचने पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत

स्थान : देहरादून
ब्यूरो रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रथम देवभूमि आगमन पर उत्तराखंड भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में उनका ऐतिहासिक और अभूतपूर्व स्वागत किया गया राज्य में शीर्ष नेतृत्व की पहली संगठनात्मक यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं और आम जनता में खासा उत्साह नजर आया।

जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट सहित भाजपा पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत के दौरान पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं, युवाओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।

हवाई अड्डे से भाजपा मुख्यालय तक यात्रा मार्ग में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया ज्यौलीग्रांट एयरपोर्ट, हिमालयन अस्पताल चौक, कैलाश हॉस्पिटल, रिस्पना पुल, चंचल डेयरी, फव्वारा चौक और बलबीर रोड सहित कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।

यात्रा के दौरान देवभूमि की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा की झलक भी देखने को मिली पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप, लोक नृत्यों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य सत्कार किया गया पूरे मार्ग में भाजपा समर्थकों ने गगनभेदी नारों से माहौल को उत्साहपूर्ण बनाए रखा।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि स्वागत कार्यक्रम में युवाओं और महिला मोर्चा की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया और “भारत माता की जय” तथा “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से वातावरण पूरी तरह भाजपामय हो गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रदेश आगमन पर आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह स्वतःस्फूर्त उत्साह दर्शाता है कि उत्तराखंड की जनता का भाजपा और उसके नेतृत्व पर अटूट विश्वास है।

भाजपा नेताओं ने उम्मीद जताई कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन से उत्तराखंड में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी साथ ही विकास की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प को और बल मिलेगा।