ईद को लेकर बाजपुर पुलिस अलर्ट, निकाला फ्लैग मार्च

ईद को लेकर बाजपुर पुलिस अलर्ट, निकाला फ्लैग मार्च

स्थान : बाजपुर
ब्यूरो रिपोर्ट

आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए बाजपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी बाजपुर ने किया इस दौरान थाना प्रभारी बाजपुर, विभिन्न चौकी प्रभारी और भारी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे पुलिस टीम ने कस्बा बाजपुर के प्रमुख बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने मुख्य मार्गों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया साथ ही असामाजिक तत्वों का सत्यापन कर संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है।

पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से संवाद किया और आगामी बकरा ईद को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन का सहयोग करने को कहा।

इस दौरान पुलिस प्रशासन ने लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए अधिकारियों ने कहा कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

बाजपुर पुलिस ने साफ तौर पर कहा है कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी तरह की भ्रामक सूचना से माहौल खराब न हो।

स्थानीय लोगों ने भी पुलिस प्रशासन के प्रयासों की सराहना की और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संतोष जताया प्रशासन का कहना है कि ईद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।