कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से मिले हरीश रावत, चुनाव को लेकर भरी हुंकार

कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से मिले हरीश रावत, चुनाव को लेकर भरी हुंकार

स्थान : कालाढूंगी
रिपोर्टर : भगवान मेहरा

कालाढूंगी में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष संतोष पाण्डेय के आवास पर आयोजित कार्यकर्ता सभा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सभा में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने पर विशेष चर्चा की गई।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में बदलाव का माहौल बन चुका है और आगामी विधानसभा चुनाव में निश्चित तौर पर कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि सभी को मिलकर पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता की आवाज उठाने का काम करती रही है और पार्टी की नीतियां जनहित पर आधारित हैं। जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों और कांग्रेस के विजन को पहुंचाना कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है

हरीश रावत ने संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि चुनाव में सफलता तभी संभव है जब सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मैदान में उतरें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता का समर्थन कांग्रेस को मजबूत बनाएगा

सभा के दौरान कार्यकर्ताओं ने भी संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटने का भरोसा दिलाया। कई कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की समस्याओं और जनता से जुड़े मुद्दों को भी पूर्व मुख्यमंत्री के सामने रखा

ब्लॉक अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने हरीश रावत का स्वागत करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर उत्साह है और सभी कांग्रेस को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनता से संपर्क अभियान चलाएंगे

इस अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, स्थानीय नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभा के बाद कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव को लेकर रणनीति पर भी चर्चा की और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।