

स्थान : खटीमा
रिपोर्ट : अशोक सरकार


खटीमा में क्रय-विक्रय सहकारी समिति के चुनाव में आशा पांडेय को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उनके निर्विरोध चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला।


समिति के चुनाव में वीरेंद्र मौर्य को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में गोविंद सिंह राणा, विमला देवी, राम अवतार, धाना भंडारी, पूजा पाण्डेय और ठाकुर प्रसाद निर्वाचित हुए।


चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और सहकारिता क्षेत्र में विकास को लेकर विश्वास जताया।


भाजपा नेता अमित पांडे ने कहा कि यह जीत भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि समिति के माध्यम से किसानों और आम लोगों के हित में बेहतर कार्य किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि सहकारी समितियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और नई टीम क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देगी। साथ ही सहकारिता आंदोलन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प भी दोहराया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, राज्य सहकारी बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष दान सिंह रावत और पूर्व विधायक नानकमत्ता प्रेम सिंह राणा भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं दीं।


इसके अलावा पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, मंडी समिति के निवर्तमान अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, जिला सह प्रभारी हिमांशु बिष्ट, तराई विकास संघ के निवर्तमान अध्यक्ष गोपाल बोरा समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशा पांडेय ने सभी सदस्यों और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति के माध्यम से किसानों, व्यापारियों और आम जनता के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी तथा पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाएगा।

