

स्थान : हल्द्वानी
रिपोर्टर : संजय जोशी


हल्द्वानी के टांडा जंगल क्षेत्र में देर रात हुई एक सनसनीखेज हत्या की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वन विभाग में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत 50 वर्षीय मेवा लाल की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी गई।


मृतक मेवा लाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले का निवासी बताया जा रहा है। वह हल्द्वानी क्षेत्र में वन विभाग के साथ संविदा कर्मचारी के रूप में कार्य कर रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राथमिक जांच में मृतक के एक साथी पर हत्या का शक जताया जा रहा है। पुलिस संदिग्ध व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है और उससे जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि हत्या बेहद बेरहमी से की गई, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

यह पूरा मामला हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र की टीपी नगर चौकी के अंतर्गत आने वाले टांडा जंगल क्षेत्र का बताया जा रहा है।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
घटना के बाद वन विभाग के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में भी आक्रोश और भय का माहौल देखने को मिल रहा है।

