विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया उप जिला चिकित्सालय विकासनगर का निरीक्षण

विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया उप जिला चिकित्सालय विकासनगर का निरीक्षण

स्थान : विकासनगर
ब्यूरो रिपोर्ट

विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने शुक्रवार को उप जिला चिकित्सालय विकासनगर पहुंचकर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और मरीजों से बातचीत कर सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल की लैब, विभिन्न वार्डों और भर्ती मरीजों से मुलाकात की। उन्होंने मरीजों से इलाज, दवाइयों और अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने अस्पताल के डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उप जिला चिकित्सालय की सुविधाएं कई निजी अस्पतालों से बेहतर हैं।

उन्होंने कहा कि डॉक्टर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मरीजों की सेवा कर रहे हैं, जो सराहनीय है। अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्थाओं पर उन्होंने संतोष भी जताया।

मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विधायक ने पर्ची काउंटर के बाहर टीन शेड लगाने का आश्वासन दिया, ताकि लोगों को धूप और बारिश से राहत मिल सके।

इसके अलावा उन्होंने जरूरत के अनुसार वार्डों में अतिरिक्त एसी लगाने की बात भी कही, जिससे मरीजों को बेहतर वातावरण मिल सके।

विधायक ने अस्पताल प्रशासन को साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान अस्पताल के डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मचारी और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।