

स्थान : हल्द्वानी
ब्यूरो रिपोर्ट


राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वराज आश्रम में भावभीनी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के देश के विकास में योगदान, उनकी दूरदर्शी सोच और आधुनिक भारत के निर्माण में निभाई गई भूमिका को याद किया। सभा का वातावरण पूरी तरह श्रद्धा और स्मरण से भरा रहा।


गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि राजीव गांधी जी की दूरदर्शी सोच आज भी देश और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने भारत को 21वीं सदी की ओर ले जाने का सपना देखा था और अपने कार्यकाल में देश को तकनीकी व आधुनिक विकास की दिशा में आगे बढ़ाया।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का जीवन देश सेवा को समर्पित रहा और उनका बलिदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। कांग्रेस कार्यकर्ता उनके आदर्शों पर चलकर समाज और राष्ट्र सेवा करने का संकल्प लेते रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मेयर प्रत्याशी ललित जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, जाकिर हुसैन, हेम पाण्डे, पार्षद धर्मवीर, विनोद कुमार, गिरीश पांडे, रेनू तोमर, गोविंद बगड़वाल, संजू उप्रेती, कौशलेंद्र भट्ट, महेशानंद, प्रदीप बिष्ट, बबलू बिष्ट, मोहम्मद शाद अली, मोहम्मद नबी, उदित करायत, अमित बिष्ट, ताहिर हुसैन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



