राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस की श्रद्धांजलि सभा, खंडूरी को भी दी गई श्रद्धांजलि

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस की श्रद्धांजलि सभा, खंडूरी को भी दी गई श्रद्धांजलि

स्थान : हल्द्वानी 
ब्यूरो रिपोर्ट

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव गांधी पार्क में भावभीनी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

सभा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल स्व. भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर भी दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी दूरदर्शी सोच, युवाओं पर विश्वास और तकनीकी क्रांति को बढ़ावा देने के प्रयास देश के विकास की मजबूत नींव बने।

नेताओं ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने और भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उनके प्रयास आज भी प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने लोकतांत्रिक मूल्यों और देश की एकता को हमेशा सर्वोपरि रखा।

कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कैलाश पांडेय सहित कई नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी का जीवन देश सेवा को समर्पित रहा और उनका योगदान भारतीय राजनीति में हमेशा याद रखा जाएगा।

इस अवसर पर महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, अगस्त लाल साह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, कुलदीप कुमार, प्रमोद पाल, रमेश पंत, सोनू सिद्दीकी, हेमंत बिष्ट, पंकज गुरुरानी, दीप उपाध्याय, विजय तिवारी, रुद्र माहरा, नवीन नैनवाल और सुरेंद्र पवार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।